Gwalior News : बेटी के सामने पिता हुआ निर्वस्त्र, मां के साथ पहुंची एसपी के पास, गिरफ्तार

Gwalior News : बेटी के सामने पिता हुआ निर्वस्त्र, मां के साथ पहुंची एसपी के पास, गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। बेटियां देवी का स्वरूप होती हैं, नवरात्रि में उनकी पूजा की जाती है, माता पिता भी उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। लेकिन ग्वालियर (Gwalior) में एक पिता का ऐसा घिनौना चेहरा सामने आया है कि नाबालिग बेटी (Minor Daughter) को उसकी शिकायत करने पुलिस (Gwalior Police) के पास जाना पड़ा। बेटी की शिकायत पर पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पिता की हरकतों से परेशान एक नाबालिग मंगलवार को एसपी की जनसुनवाई में अपनी मां के साथ पहुंच गई। मुरार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव खुरैरी निवासी 12 साल की मासूम ने एसपी से शिकायत की कि उसका पिता उसे परेशान करता है, उसके सामने अश्लील हरकत करता है, निर्वस्त्र हो जाता है, शराब के पैग बनवाने का दबाव डालता है।

ये भी पढ़ें – पुलिस ने अपने ही थाने के हवलदार के खिलाफ किया मामला दर्ज, ये है पूरा मामला  

मां ने बेटी की बात का समर्थन करते हुए कहा कि उसका पति शराब पीकर आता है, मारपीट करता है, छोटी छोटी बच्चियों से शराब के पैग बनवाता है और फिर उनके सामने ही कपड़े उतार देता है। वो कई बार इस तरह की हरकत कर चुका है। कल उसने फिर ऐसी ही शर्मनाक हरकत की जिसके बाद पुलिस में शिकायत की।

ये भी पढ़ें – बेटी ने लगाए माता पिता पर बेचने के गंभीर आरोप, UP से भागकर पहुंची Gwalior

एसपी अमित सांघी ने बताया कि पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया और जेल भेज दिया हैं।

[dgv_vimeo_video id=”623653963″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews