
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कहते हैं औलाद माता पिता के कलेजे का टुकड़ा होती है जिसमें बेटी (Daughter) को तो सौभाग्य, अभिमान और ना जाने बहुत कुछ माना जाता है लेकिन यदि माता पिता ही औलाद, अपने ही सौभाग्य का सौदा करेंगे तो समझिये कि समाज किस दिशा में जा रहा है। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर पहुंचा। खास बात ये है कि उत्तरप्रदेश से भाग कर आई एक युवती ने एसपी ऑफिस पहुंचकर अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई।
जिस माता पिता ने बेटी को पाल पोसकर बड़ा किया अब वे ही कुछ रुपयों के लिए उसे बेचना चाहते हैं कुछ ऐसी ही शिकायत लेकर एक युवती जिला जालौन उत्तरप्रदेश के एक गांव से ग्वालियर पहुंची। घर से भागकर ग्वालियर पहुंची युवती किसी की मदद से एसपी की जन सुनवाई में पहुंची और वहाँ उसने अपनी बात बताई।
ये भी पढ़ें – कांग्रेस ने किया उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान..
युवती ने एसपी अमित सांघी (SP Gwalior Amit Sanghi) को बताया कि उसके माता पिता ने उसको 2 लाख रुपये में बेचने का सौदा मुंबई के एक युवक से किया है। उसे इस बात की भनक 3 अक्टूबर को तब लगी जब उस युवक का फोन घर पाए एक मोबाइल पर आया। घर में कोई नहीं था तो उसने फोन उठाया तो युवक ने कहा कि मीटिंग पक्की है डील पक्की है। फोन पर युवक की बात सुनने के बाद युवती ने घर से भागने का प्लान बनाया और बस में बैठकर निकल गई। रास्ते में किसी ने ग्वालियर में पुलिस की जन सुनवाई की जानकारी दी तो वो बस से उतरकर सीधे एसपी ऑफिस पहुंच गई।
ये भी पढ़ें – Gwalior News : …जब अचानक सिंधिया के पैरों को पकड़ कर बैठ गए एक बुजुर्ग, तब हुआ ये
एसपी अमित सांघी ने युवती की बात सुनने के बाद उसे महिला थाने भेज दिया। जहाँ उसकी काउंसलिंग की जाएगी। ग्वालियर एसपी ने कहा कि मैं एसपी जालौन से बात कर रहा हूँ उनसे वस्तुस्थिति का पता लगाया जायेगा। परिजनों की जानकारी जुटाई जाएगी। तब तक युवती ख्याल ग्वालियर पुलिस रखेगी।
[dgv_vimeo_video id=”623390214″]
[dgv_vimeo_video id=”623390618″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

