Hindi News

VIDEO: मरीज को ले जा रही एंबुलेंस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
VIDEO: मरीज को ले जा रही एंबुलेंस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ऑक्सीजन सपोर्ट के मरीज को अस्पताल से डाइग्नोस्टिक सेंटर जांच कराने लेकर जा रही एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर ने समझदारी दिखाई और मरीज को सुरक्षित उतार लिया फिर दूसरी एंबुलेंस से जांच के लिए भेजा।

एंबुलेंस ड्राइवर वकील रजक के मुताबिक उसके पास अस्पताल से मरीज को जांच कराने ले जाने के लिए फोन आया था। वो मरीज को अस्पताल से लेकर डाइग्नोस्टिक सेंटर जा रहा था। एंबुलेंस अचलेश्वर मंदिर से थोड़ा आगे निकली और उसमें अचानक धुँआ उठने लगा, फिर तत्काल गाड़ी ने आग पकड़ ली।

यह भी पढ़े.. अच्छी खबर : एक बार फिर बड़ा भारत का मान प्रधानमंत्री को मिला भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

ड्राइवर ने बताया कि उसने तत्काल गाड़ी में मौजूद मरीज को उसके परिजनों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला और फिर उसे दूसरी एंबुलेंस की मदद से जांच के लिए भिजवाया। ड्राइवर ने आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस में लगी आग पर काबू किया। ड्राइवर का कहना है कि जब वो एंबुलेंस में मरीज को लेकर चला था तब एंबुलेंस सही थी । अब आग कैसे लगी ये समझ नहीं आ रहा। संभावना जताई जा रही है कि गाड़ी में हीटिंग होने से उसकी वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ जिसने आग पकड़ ली।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews