
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर के मुरार थाने में रखी जब्तशुदा गाड़ियों में आज अचानक आग (Fire) लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने बड़ा रूप ले लिया। आग से थाने में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसमें मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाने में आग लगने से बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार आज शनिवार को मुरार पुलिस थाने (Gwalior Police) में उस समय हड़कंप मच गया जब थाने परिसर में खड़ी जब्त गाड़ियों में अचानक आग ( Fire on Police station vehicles) लग गई, जब तक कोई कुछ समझ पाता आग ने बड़ा रूप ले लिया। थोड़ी ही देर में आग ने बड़ा रूप ले लिया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेडकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ये भी पढ़ें – इंदौर: कई ग्रामीण क्षेत्रों में धारा-144, धरना और जुलूस समेत डीजे पर भी प्रतिबंध
मुरार थाने के टीआई शैलेन्द्र भार्गव के मुताबिक जब्त की हुई पूछ पुरानी कंडम गाड़ियां थाना परिसर में खड़ी थी उनके नीचे कचरा इकठ्ठा था संभवतः कचरे में आग लगने से गाड़ियों में आग लगी है करीब 5-6 गाड़ियां जल गई है। हालाँकि उन्होंने किसी की शरारत से भी इंकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं यदि किसी की शरारत सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें – फिटकरी के 5 घरेलू उपाय, जो आपकी खूबसूरती में लगाएंगे चार चांद
[dgv_vimeo_video id=”695186235″]
[dgv_vimeo_video id=”695183916″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

