फिश-चिकन विवाद के चलते थाने में हंगामा, वकील के साथ मारपीट के आरोप, टीआई सहित पांच पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एएसपी अनु बेनीवाल ने थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखकर दोनों पक्षों पर कार्रवाई करने को कहा लेकिन आधी रात तक थाने में टीआई पर कार्रवाई के लिए देर रात तक हंगामा जारी रहा, वकील और पीड़ित व्यक्ति टीआई और अन्य पुलिस कर्मियों पर एफआईआर करने पर अड़े रहे । 
Gola Ka Mandir Police Station Gwalior

Gola Ka Mandir Police Station Gwalior

ग्वालियर में फिश और चिकन का विवाद इतना बढ़ गया कि दुकान पर ही मारपीट हो गई, मारपीट के बाद दोनों पक्ष पुलिस थाने पहुंच गए, पुलिस थाने में विवाद सुलझने की जगह और उलझ गया, यहाँ पीड़ित के पक्ष में उसके वकील पहुंच गए, दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों के बीच शुरू हुई बातचीत तेज हंगामे में बदल गई और परिणाम मारपीट में तब्दील हो गया, जिसमें वकील को भी चोट आई,  वकील को पुलिस द्वारा मारे जाने की जानकारी लगते ही अन्य वकील थाने पहुंच गए जिसके बाद एसपी भी थाने पहुंच गए और मामले को किसी तरह शांत कराया फिर मारपीट के आरोपी टी आई और अन्य चार पुलिस कर्मियों को थाने से हटाकर लाइन अटैच कर दिया।

पूरा घट्नाक्रम ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र का है, यहाँ अपनी शिकायत लेकर पहुंच सत्यम भदौरिया ने बताया कि वो पिंटो पार्क क्षेत्र में एक दुकान पर गए थे यहाँ उन्होंने चिकन ऑर्डर किया लेकिन दुकानदार ने उन्हें किसी दूसरे ग्राहक की मछली परोस दी उन्होंने जब ऐतराज जताया तो दुकानदार और उसके स्टाफ ने उनके साथ मारपीट कर दी, वे घटना की शिकायत करने पुलिस थाने पहुंचे वहां उनके परिचित वकील प्रभात हिनारिया भी वहां पहुंच गए, दूसरा पक्ष भी पुलिस थाने पहुंच गया

पुलिस थाने पर हंगामा, वकील के साथ मारपीट के आरोप 

थाने में दोनों पक्षों के पहुँचने के बाद उनके बीच विवाद और हंगामा शुरू हो गया, वकील पुलिस को कानून का हवाला देने लगे तो कानून की रक्षक पुलिस वकील को समझाइश देने लगी , पुलिस ने दोनों पक्षों को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष शांत होने के लिए तैयार ही नहीं थे, हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने चेतावनी देते हुए दोनों पक्षों को हड़काया इसी दौरान धक्का मुक्की, मारपीट होने लगी और वकील प्रभात भी इसकी चपेट में आ गए, उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है जिससे उन्हें चोट आई है।

बार एसोसियेशन अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप  

घटना की जानकारी हाईकोर्ट बार एसोसियेशन तक पहुंची तो अध्यक्ष पवन पाठक भी पुलिस थाने पहुंच गए, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए टी आई हरेन्द्र शर्मा और चार पुलिस कर्मियों पर अपने साथी वकील प्रभात हिनारिया को डंडों सेव पीटने के आरोप लगाये, उन्होंने दावा किया कि ये साथ वीडियो में रिकॉर्ड हुआ है, पुलिस थाने पर हंगामे की सूचना पर एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल पहुंची फिर उन्होंने एसपी धर्मवीर सिंह को घटना की जानकारी दी जिसक एबाद एसपी भी पुलिस थाने पहुंचे और पूरा घटनाक्रम सुनने के बाद वकीलों की शिकायत के आधार पर टी आई हरेन्द्र शर्मा सहित पांच पुलिसकर्मियों को थाने हटा दिया और लाइन अटैच कर दिया।

एसपी ने टीआई सहित पांच पुलिसकर्मियों को थाने से हटाया 

एसपी धर्मवीर सिंह ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए थाने में हुए हंगामे और फिर उसके बाद उनके द्वारा टी आई एवं चार पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच करने की बात की पुष्टि की है, उन्होंने कहा कि ग्राहक और दुकानदार का विवाद थाने पहुंचा था फिर थाने में हंगामा हुआ है, पुलिस पर मारपीट के आरोप लगे हैं मैंने एक्शन लिया है और जाँच के आदेश दिए है, जाँच के आधार पर आगे का एक्शन लिया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews