फूड डिलीवरी बॉय की हत्या, उसके ही खेत में मिला शव, धारदार हथियार से किया वार

loot

Gwalior Crime News : ग्वालियर जिले में अज्ञात हमलावर में एक फूड डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी, मृतक Swiggy में जॉब करता था, उसका शव उसके ही खेत में पड़ा मिला है, आरोपी ने मृतक के सिर पर वार किया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने शव की जांच के बाद पीएम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ग्वालियर से अपने गांव पहुंचा था डिलीवरी बॉय 

जानकारी के मुताबिक जिले के करहिया थाना क्षेत्र के ग्राम रिछारी खुर्द में रहने वाला 23 साल का शिशुपाल उर्फ़ धीरू सिंह बघेल Swiggy में फ़ूड डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और ग्वालियर में रहता था, वो दो दिन पहले अपने गांव आया था, लेकिन जॉब पर वापस नहीं पहुंचा, जब उसकी तलाश की गई तो शुक्रवार को उसका शव (swiggy delivery boy murder) उसके ही खेत में मिला।

मृतक के खेत पर मिला शव 

दरअसल धीरू को तलाश करने के दौरान परिजनों को किसी ने उनके खेत में एक शव पड़े होने की सूचना दी थी, जिसके बाद परिजनों ने जब जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने करहिया थाने को इसकी सूचना दी, पुलिस ने शव की प्रारंभिक जाँच पड़ताल की तो उसके सिर में पीछे से धारदार हथियार के निशान दिखाई दिए और खून मिला।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का प्रकरण 

पुलिस ने पंचनामा बनाकर मृतक के बड़े भाई कमद सिंह बघेल की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। परिजनों का कहना है कि किसी विवाद के चलते धीरू की हत्या की गई है,पुलिस हर एंगल पर जाँच कर रही है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews