मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 7 खाली और 3 भरे घरेलू LPG सिलेंडर जब्त

स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन को मिष्ठान्न भण्डार के साथ साथ उस गैस एजेंसी पर भी कार्रवाई करनी चाहिए जिसने कमर्शियल यूज वाली जगह घरेलू इस्तेमाल वाले सिलेंडर पहुंचाए।
LPG cylinder seized in Gwalior

LPG cylinder seized in Gwalior

LPG की किल्लत की ख़बरों के चलते मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश में खाद्य विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है, जमाखोरी और कालाबाजारी पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में बीती रात एक सूचना पर ग्वालियर के खाद्य विभाग ने एक मिष्ठान्न भंडार पर छापा मारते हुए 10 LPG सिलेंडर जब्त किये हैं इसमें 7 खाली और 3 भरे हुए सिलेंडर हैं।

जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग की टीम को एक जागरूक व्यक्ति ने सूचना दी कि डाल बाजार स्थित श्री राम मिष्ठान्न भण्डार पर घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा है, सूचना मिलते ही खाद्य विभाग के अधिकारी एक्टिव हुए उन्होंने मिठाई की दुकान पर छापा मारा।

खाद्य अधिकारियों ने जब्त किये 10 LPG सिलेंडर 

खाद्य अधिकारियों ने जब दुकान और उसके गोदाम की तलाशी शुरू की तो उसे मशक्कत करनी पड़ी, काफी देर सर्चिंग के बाद अधिकारियों को यहाँ वहां रखे कुल 10 एलपीजी सिलेंडर मिले जिसमें से 7 खाली सिलेंडर थे यानि इनका उपयोग हो चुका था जबकि 3 भरे सिलेंडर थे जिनका उपयोग होना था।

जमाखोरी, कालाबाजारी पर सख्त एक्शन 

खाद्य अधिकारियों ने सभी गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया और दुकानदार के विरुद्ध आवश्यक वास्तु अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया, अधिकारियों का कहना है कि एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने कहा कि एलपीजी की कमी नहीं है लेकिन ऐसे लोग व्यवस्था बिगाड़ते हैं जिनके खिलाफ सख्त एक्शन जारी रहेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews