धोखाधड़ी : एक प्लाट दो लोगों को बेचा, ठेका दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

धोखाधड़ी : एक प्लाट दो लोगों को बेचा, ठेका दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने दो लोगों के आवेदन पर धोखाधड़ी (Fraud) के अलग लग मामले दर्ज किये हैं। पुलिस का कहना है कि आवेदन पत्रों के आधार पर मामले की जाँच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि थाटीपुर सुरेश नगर के रहने वाले अवधेश शर्मा के साथ दो लोगों ने नगर निगम में ठेका दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की है।  अवधेश शर्मा ने शिकायत आवेदन में कहा है कि वो बोरिंग के ठेके लेते हैं।  उनकी राजेश शर्मा और अनुपम शर्मा से ठेके को लेकर बात हुई थी और दोनों व्यक्तियों ने अवधेश शर्मा को ठेके के एवज में करीब 12.30 लाख रुपए का चेक दिया था। जब अवधेश शर्मा बैंक पहुंचे तो उन्हें असलियत का पता चला कि जिस एकाउंट का चैक दिया गया वो तो बंद है। शिकायत के आधार पर थाटीपुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें – NTPC Recruitment 2022 : इन्हें चाहिए इंजीनियर, इतनी मिलेगी सैलरी, ये है लास्ट डेट

एक अन्य मामले में मुरार तहसील में पदस्थ आरआई दिलीप दरोगा ने एक ही प्लाट को दो लोगों को बेचने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि रघुनंदन सिंह तोमर नामक व्यक्ति ने कलेक्टर से इस मामले में शिकायत की थी जिसकी जांच आरआई ने की। पुलिस ने आरआई की शिकायत पर आरोपी मनोज शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला गोला का मंदिर थाने में दर्ज किया है।

[dgv_vimeo_video id=”684930511″]

[dgv_vimeo_video id=”684930628″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews