NTPC Recruitment 2022 : इन्हें चाहिए इंजीनियर, इतनी मिलेगी सैलरी, ये है लास्ट डेट

NTPC Recruitment 2022 : इन्हें चाहिए इंजीनियर, इतनी मिलेगी सैलरी, ये है लास्ट डेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन लिमिटेड (NTPC Recruitment 2022) को इंजीनियर चाहिए। NTPC ने इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं। NTPC ने 40 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिक जानकारी के लिए NTPC की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर या careers.ntpc.co.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 मार्च है। आवेदकों का चयन GATE 2021 के स्कोर के आधार पर किया जायेगा।

शैक्षिणक योग्यता 

इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय अथवा संस्थान से इंजीनियरिंग की फूल टाइम डिग्री होना आवश्यक है।  ये भी ध्यान रहे कि आवेदक की डिग्री कम से कम 65 प्रतिशत अंकों के साथ हो, आरक्षित वर्ग के लिए 55 प्रतिशत नंबरों के साथ डिग्री होना चाहिए।

ये भी पढ़ें – Share Market : इन शेयरों ने कराई कमाई, इनका भविष्य अच्छा

 ये है वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 40,000/- से 1,40,000/- रुपये तक रहेगा। इसी आधार पर उन्हें मासिक सैलेरी मिलेगी।

इन पदों पर होगी भर्ती 

NTPC ने कुल 40 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है इसमें से कंप्यूटर साइंस / आईटी के 15 पद हैं वहीँ माइनिंग के 25 पद हैं। आवेदक की अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए।  आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयुसीमा में छूट मिलेगी।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों भड़के, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews