Share Market : इन शेयरों ने कराई कमाई, इनका भविष्य अच्छा

Share Market : इन शेयरों ने कराई कमाई, इनका भविष्य अच्छा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर मार्केट (Share Market) में गिरावट के बावजूद कुछ शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को निराश नहीं किया बल्कि अच्छी कमाई कराई। उधर रूस यूक्रेन युद्ध के चलते बने नुकसान के माहौल के बावजूद एक्सपर्ट कुछ ऐसे शेयरों में पैसा लगाने की सलाह दे रहे हैं जिनकी ग्रोथ अच्छी है। मार्केट एक्सपर्ट मानते हैं कि ऐसे शेयरों में पैसा लगाने से फायदा होगा।

इन शेयरों ने करवाई कमाई 

1 – चोथानी फूड्स का शेयर शुक्रवार को 9.50 रुपये के स्तर पर खुला और 11.39 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर ने 19.89 प्रतिशत का फायदा कराया।

2 –  सीडब्ल्यूडी का शेयर कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन 420.00 रुपये के स्तर पर खुला और अंत में 504.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर ने 20 प्रतिशत का फायदा कराया।

3 – सृष्टि इंफ्रास्ट्रचर का शेयर 52.30 रुपये के स्तर पर खुला और 62.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर ने 19.98 प्रतिशत का फायदा कराया।

4 – रोडियम रियल्टी का शेयर 63.00 रुपये के स्तर पर खुला और 71.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर ने  14.21 प्रतिशत का फायदा कराया।

5 – इकोप्लास्ट का शेयर 78.85 रुपये के स्तर पर खुला और 88.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर ने 12.30 प्रतिशत का फायदा कराया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों भड़के, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

ये शेयर करा सकते हैं फ़ायदा

1 – बजाज ऑटो का शेयर इस समय 3260.00 रुपये के आसपास चल रहा है। पिछले 52 हफ़्तों में इस शेयर का न्यूनतम स्तर 3027.05 रुपये रहा और अधिकतम स्तर 4347.00 रुपये रहा।

2 – ICICI बैंक का शेयर इस समय 690 रुपये के रेट के आसपास चल रहा है।  पिछले 52 सप्ताह पर नजर डालें तो इस शेयर का न्यूनतम स्तर 531.15 रुपये रहा जबकि अधिकतम स्तर 867.00 रुपये रहा।

3 – मारुति सुजुकी का शेयर इस समय 7240.00 रुपये के आसपास चल रहा है।  पिछले 52 हफ़्तों में इस शेयर का न्यूनतम स्तर 6400.00 रुपये रहा जबकि अधिकतम स्तर 9050.00 रुपये रहा।

4 – भारतीय स्टेट बैंक का शेयर इस समय 466.00 रुपये के आसपास चल रहा है। पिछले 52 सप्ताह में इस शेयर का न्यूनतम स्तर 321.30 रुपये रहा और अधिकतम स्तर 549.00 रुपये रहा।

5 – अशोक लिलेंड का शेयर इस समय 105.00 रुपये के आसपास चल रहा है।  पिछले 52 हफ्ते में इस शेयर का न्यूनतम स्तर 102.10 रुपये रहा वहीं अधिकतम स्तर 153.50 रुपये रहा।

ये भी पढ़ें – Russia Ukraine Crisis: रूस ने फेसबुक को ब्लॉक किया, ट्विटर पर भी पाबंदी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews