गंगा-जमुनी तहजीब की झलक, यहां राम मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम समाज ने दी सहयोग राशि

गंगा-जमुनी तहजीब की झलक, यहां राम मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम समाज ने दी सहयोग राशि

डबरा, सलिल श्रीवास्तव| अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir Construction) को लेकर एक तरफ नेताओं के बयान से सियासत गरमाई हुई है| इस बीच भितरवार नगर (Bhitarwar) में राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के तहत गंगा जमुनी तहजीब का एक बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला| जहां ग्राम चरखा,और भितरवार के मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी ओर से सहयोग निधि राम मंदिर निर्माण में समर्पित की।

भितरवार में मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के तहत सम्पर्क कर सहयोग निधि ली जा रही है, इसी के तहत ग्राम चरखा और भितरवार अल्पसंख्यक समुदाय ने अपनी भूमिका निभाते हुए मिसाल पेश की है। ग्राम चरखा में मंडल प्रभारी रामनरेश सिंह पवैया की मौजूदगी में बशीर शाह, मुन्ना शाह, शौकत शाह, शहजाद शाह, आरिफ खान, अशोक खां,सलीम खान आदि सहयोग निधि राम मंदिर निर्माण के लिए दी।

इस मौके पर पर मंडल प्रभारी रामनरेश सिंह पवैया ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण में हर भारतीय का योगदान हो। कोई भी इस पुनीत कार्य में पीछे नहीं रहे, क्योंकि यह अवसर जीवन में पहली और आखिरी बार आएगा। सनातन संस्कृति के आधार बिंदु प्रभु श्रीराम का मंदिर जन्म स्थान पर बने, इस आकांक्षा के साथ लाखों-लाख लोगों ने बलिदान दिया। उन्होंने अपनी जवानी और जीवन, दोनों समर्पित किए। ये विषय साधारण मानवीय के मन-मस्तिष्क में बना रहे और जिंदा रहे, इस दृष्टिकोण से अनेक लोगों ने परिश्रम किया। उसी का परिणाम है, जो आज यह शुभ घड़ी और शुभ दिन आया है। उन्होंने कहा कि भारत भूमि पर जन्मे किसी भी समुदाय या संप्रदाय के लोगों को स्वतः प्रेरणा से राममंदिर के लिए सहयोग करना चाहिए, ऐसा मेरा विश्वास है। इस अवसर पर सह मंडल प्रभारी गजेन्द्र सिंह सोलंकी, सहकार्यवाह धर्मेंद्र सिंह चौहान, सरपंच बृजेंद्र सिंह पवैया, आदि उपस्थित थे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews