
Gwalior News : नौकरी जाने के डर से इंदौर में पदस्थ पेटीएम (Paytm) के मैनेजर गौरव गुप्ता द्वारा आत्महत्या किये जाने के बाद अब उसकी पत्नी मोहिनी ने ग्वालियर में जहर खा लिया, आनन फानन ने उसे जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ अभी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, उधर मृतक गौरव गुप्ता के परिजनों ने जो बात मीडिया से कही उसने गौरव गुप्ता की आत्महत्या के कारणों की दिशा को भी बदल दिया है, फ़िलहाल डॉक्टर मोहिनी की हालत पर नजर बनाये है और पुलिस उसके बयान का इन्तजार कर रही है।
इंदौर में 25 फरवरी की Paytm मैनेजर ने लगाई फांसी
ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र की समाधिया कालोनी तारागंज में रहने वाला गौरव गुप्ता इंदौर में पेटीएम में बतौर फील्ड मैनेजर तैनात था, पेटीएम में पिछले दिनों मची खलबली के बाद उसने 25 फरवरी को फांसी इंदौर स्थित अपने घर पर फांसी लगा ली थी, परिजनों द्वारा बताया गया था कि गौरव को नौकरी जाने के डर था इसी डिप्रेशन में उसने आत्महत्या कर ली।
कल ग्वालियर में परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
ग्वालियर में रहने वाले उसके परिजन उसका शव इंदौर से ग्वालियर ले आये और कल उसका अंतिम संस्कार कर दिया, आज परिजन जब सुबह अस्थि संचय के लिए जा रहे थे तभी गौरव की पत्नी मोहिनी ने बाथरूम में जाकर कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया और गिर पड़ी, आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो मोहिनी ने कहा कि उसने जहर खाया है, आनन फानन में परिजन उसे लेकर जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया।
Paytm मैनेजर गौरव की आत्महत्या से दुखी पत्नी से खाया जहर
गौरव के ममेरे भाई नीरज ने मीडिया को बताया आज हम लोग भैया के अस्थि संचय करने जा रहे थे तभी भाभी ने जहर खा लिया , हम लोगों ने जब उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं तो एक सप्ताह से जहर खाने की कोशिश कर रही थी लेकिन गौरव ने नहीं करने दी, और खुद ने फांसी लग अली अब मैं जीकर क्या करुँगी?
मृतक Paytm मैनेजर के भाई ने की विस्तृत जाँच की मांग
नीरज ने बताया कि गौरव को कोई दिक्कत नहीं थी, ना पारिवारिक परेशानी था ना फायनेंशियल परेशानी थी, 9 लाख का पैकेज था, उन्हें जॉब से निकालने का डर नहीं था, उन्होंने कहा था कि पेटीएमबैंक बंद भी होती तो उन्हें पेटीएम वोलेट में ले लेते , वे 7 सात साल से पेटीएम में था , नीरज ने कहा कि हमें भाभी के बयान से लगता है कि इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद था जिसके कारण भाई ने फांसी लगाकर जान दे दी , अब हम चाहते हैं कि पुलिस बारीकी से इसकी जाँच करे।
[dgv_vimeo_video id=”917424658″]
पुलिस कर रही घटनाक्रम की जाँच
उधर एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने कहा कि शुरूआती पड़ताल में पति की मौत से दुखी होकर मोहिनी नामक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया है , जनकगंज थाना पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है और उसके बाद पूरे मामले की जाँच पड़ताल की जाएगी ।
[dgv_vimeo_video id=”917424829″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

