ग्वालियर CMHO हुए होम क्वारेंटाइन, सेम्पल जांच के लिए भेजा

ग्वालियर CMHO हुए होम क्वारेंटाइन, सेम्पल जांच के लिए भेजा

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या के मामले में भले ही ग्वालियर की स्थिति अच्छी है लेकिन जिला प्रशासन अपनी सतर्कता कम नहीं कर रहा है। यही वजह है कि यहाँ रोज मरीजों के ब्लड सेम्पल जाँच के लिए DRDE भेजे जा रहे हैं और इनकी जाँच रिपोर्ट आ रही है। लेकिन मरीजों और संदिग्धों के इलाज में लगे डॉक्टर्स भी अब बीमार होने लगे हैं।

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसके वर्मा पर इसका असर देखा गया है। उन्हें पिछले कई दिनों से बुखार की शिकायत थी लेकिन काम की अधिकता के चलते वे ड्यूटी पर थे, लेकिन शनिवार को तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्होंने खुद को होम क्वारेंटाइन कर लिया है। विभाग ने CMHO डॉ वर्मा का ब्लड सेम्पल जांच के लिए DRDE भेजा है। चिकित्सकों के आराम की सलाह पर डॉ वर्मा छुट्टी पर चले गए है उनका प्रभार वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बिंदु सिंघल को दिया गया है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews