Gwalior : कांग्रेस विधायक अस्पताल में भर्ती, हालचाल जानने पहुंचे कमल नाथ

Gwalior : कांग्रेस विधायक अस्पताल में भर्ती, हालचाल जानने पहुंचे कमल नाथ

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार (Congress MLA Dr Satish Singh Sikarwar) ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं , पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ आज उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे, उनके साथ कई वरिष्ठ नेता भी थे।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamal Nath) आज ग्वालियर (Gwalior News) के दौरे पर हैं, ग्वालियर पहुँचने के बाद वे एयरपोर्ट से सीधे परिवार हॉस्पिटल पहुंचे जहां कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार भर्ती हैं, उन्हें कल शाम कुछ तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें – MP Urban Elections : प्रत्याशियों के समर्थन में शिवराज और कमल नाथ एक ही दिन मैदान में

कमल नाथ के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री एवं विधायक लाखन सिंह, विधायक प्रवीण पाठक और अन्य नेता भी थे। विधायक सिकरवार के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद कमल नाथ पार्टी  प्रबुद्ध जनों से संवाद कार्यक्रम में शामिल होने चले गए।

ये भी पढ़ें – “AAP” का दावा, परिणाम वाले दिन होगा “झाड़ू डांस”, भाजपा – कांग्रेस ने कही बड़ी बात

आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार की पत्नी शोभा सिकरवार कांग्रेस की महापौर पद की प्रत्याशी हैं, विधायक सिकरवार और उनका पूरा परिवार कांग्रेस पार्टी के साथ प्रचार में दिन रात एक किये हुए है।  कमल नाथ महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करने और संवाद करने ग्वालियर के एक दिवसीय दौरे पर आये हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews