MP Urban Elections : प्रत्याशियों के समर्थन में शिवराज और कमल नाथ एक ही दिन मैदान में

MP Urban Elections : प्रत्याशियों के समर्थन में शिवराज और कमल नाथ एक ही दिन मैदान में

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। नगरीय निकाय चुनावों (MP Urban Body Elections 2022) में पहले चरण के मतदान की तारीख नजदीक है, पार्टियों और प्रत्याशियों में घमासान जारी है। स्थानीय नेता अपने अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ गुरुवार को जबलपुर में एक ही दिन जनसम्पर्क और रोड शो  करेंगे।

जबलपुर में गुरुवार का दिन सियासी घमासान के नाम होने वाला है, यहाँ सुबह के समय पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamal Nath) तो शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) पहुंचेंगे और अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में  जनसम्पर्क करेंगे, रोड शो करेंगे ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सड़क मार्ग से रांझी पहुंचेंगे जहां से उनका रोड शो प्रारंभ होगा। रांझी मौनी तिराहा से रोड शो शुरू करने के बाद सीएम केंट विधानसभा उसके बाद पूर्व फिर उत्तर और फिर पश्चिम विधानसभा में ग्वारीघाट में लगभग रात 10 बजे समापन होगा। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करीब 17 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री का 4 जुलाई को सभाएं करने पुन: जबलपुर आने का प्रोग्राम है।

ये भी पढ़ें – “AAP” का दावा, परिणाम वाले दिन होगा “झाड़ू डांस”, भाजपा – कांग्रेस ने कही बड़ी बात

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क करने सुबह 10 बजे डुमना एयरपोर्ट आयेंगे। डुमना से वे हेलीकॉप्टर द्वारा ग्वारीघाट के लिए उड़ान भरेंगे। यहां नर्मदा पूजन करने के बाद वे होटल कल्चुरी रवाना होकर प्रेस से मिलेंगे। इसके बाद गणमान्य जनों से भी उनकी मुलाकात का कार्यक्रम है। दिन में 12 बजे तीन पत्ती चौक से उनका रोड शो शुरू होगा जो मालवीय चौक, सुपर बाजार, लार्डगंज, फुहारा, सराफ़ा, कोतवाली, मिलोनीगंज, गोहलपुर, मदार टेकरी होते हुए भानतलैया मार्ग स्थित खेरमाई पहुंचेगा। यहां मां भगवती का पूजन अर्चन के बाद वे घमापुर, शीतलामाई होते हुए कांचघर पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें – MP News: तूफान सिंह बारेला का बीजेपी में तूफानी स्वागत, 200 समर्थकों के साथ की सदस्यता ग्रहण

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews