Gwalior को मिली सौगात, दिल्ली-ग्वालियर एयरबस सेवा शुरू, शिवराज के मंत्रियों ने किया स्वागत

Gwalior को मिली सौगात, दिल्ली-ग्वालियर एयरबस सेवा शुरू, शिवराज के मंत्रियों ने किया स्वागत

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर (Gwalior) में हवाई सेवाओं के विस्तार की श्रृंखला में एयरबस के रूप में आज एक और नया आयाम जुड़ गया है। आज से इंडिगो ने  नई दिल्ली और ग्वालियर के बीच एयरबस सेवा शुरू (IndiGo started Delhi-Gwalior Airbus service) कर दी। ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश के जल संसाधन एवं ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट (Tulsiram Silawat) एवं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दिल्ली से आये यात्रियों का स्वागत किया।

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इस मौके पर कहा कि ग्वालियर (Gwalior News) में हवाई सेवाओं के विस्तार से यात्रियों को तो लाभ होगा ही, उद्योग, पर्यटन व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने ग्वालियर को एयरबस की सौगात देने के लिये संपूर्ण मध्य प्रदेश और ग्वालियरवासियों की ओर से केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें – कल मनाई जाएगी अनंत चतुर्दशी, इन उपायों में मिलेगी सुख-समृद्धि, ऐसे करें पूजा

मंत्री सिलावट ने इंडिगो से किया ये आग्रह

प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इस अवसर पर इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधियों से कहा कि वे नईदिल्ली व ग्वालियर के बीच शुरू हुई एयरबस की तर्ज पर इंदौर से ग्वालियर के लिए भी एयर बस सेवा शुरू करने का प्लान तैयार करें। इस संबंध में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी आग्रह किया जायेगा।

ऊर्जा मंत्री ने दिया केंद्रीय मंत्री सिंधिया को धन्यवाद

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर में महानगरों की तर्ज पर बड़े-बड़े विमान उतरने की श्रृंखला आज से शुरू हो गई है। एयरबस की सौगात देने के लिए ग्वालियरवासी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा ग्वालियर बदल रहा है। एयरपोर्ट का विस्तार, नए रेलवे स्टेशन का निर्माण तथा एलीवेटेड रोड सहित ग्वालियर को बड़ी-बड़ी सौगातें मिल रही हैं।

ये भी पढ़ें – MP की बड़ी उपलब्धि, ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली, सीएम शिवराज ने दी बधाई

एयरबस से पहली बार ग्वालियर पधारे यात्रियों का किया स्वागत

प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट व ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित सभी अतिथियों ने एयरबस पर सवार होकर नईदिल्ली से पहली बार ग्वालियर पधारे यात्रियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही ग्वालियर से नईदिल्ली के लिये जाने वाली पहली एयरबस से जा रहे यात्रियों को प्रतीक स्वरूप बोर्डिंग पास भी प्रदान किए।

पहले दिन एयरबस से 90 यात्री आए और लगभग 150 हुए रवाना

गुरुवार से नईदिल्ली व ग्वालियर के बीच इंडिगो एयरलायंस कंपनी द्वारा शुरू की गई एयरबस से पहले दिन नईदिल्ली से 90 यात्री ग्वालियर आए। ग्वालियर से लगभग 150 व्यक्ति इस एयरबस द्वारा दिल्ली के लिये रवाना हुए। इंडिगो की एयरबस की कुल क्षमता 180 यात्रियों की है। यह एयरबस नईदिल्ली से प्रस्थान के बाद ग्वालियर विमानतल पर अपरान्ह 3:10 बजे पहुँचेगी। इसके आधा घंटे बाद अर्थात अपरान्ह 3:40 बजे रवाना होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews