
lokayukta police action
Gwalior Lokayukta Police Action: ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने एक घूसखोर शासकीय सेवक को रंगे हाथ पकड़ा है, आरोपी राजस्व निरीक्षक है और तहसीलदार के आदेश एक बावजूद के आवदेक की जमीन पर हुए कब्जे को हटाने और जमीन का नाप करने के बदले 50,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था, पुलिस ने 30,000 रुपये लेते उसे पकड़ लिया
ग्वालियर लोकायुक्त एसपी राजेश मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 11 फरीदाबाद निवासी सुखबीर सिंह ने उनके कार्यालय में आवेदन दिया था जिसमें तहसील घाटीगांव के मोहना वृत्त में पदस्थ राजस्व निरीक्षक दिलीप नगर पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे
शिकायती आवेदन में सुखबीर सिंह ने कहा कि उसके द्वारा ग्राम ददोरी वृत्त मोहना तहसील घाटीगांव में 42 बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर बदामी कुशवाहा एवं शिव प्रताप कुशवाहा ने कब्जा कर लिया। कृषि भूमि पर कब्जा हटाने के लिए तहसीलदार घाटीगांव के लिए चार बार आदेश जारी किए गए थे।
तहसीलदार द्वारा गठित दल का प्रभारी राजस्व निरीक्षक दिलीप नगर था। तहसीलदार के आदेश अनुसार आवेदक की भूमि को नाप कर कब्जा मुक्त कर दिलवाने के ऐवज में आरोपी दिलीप नगर ने 50000 रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद उसका सत्यापन कराया।
पहले 50000 रुपये रिश्वत मांगी, सौदा 35000 में तय किया
जब आवेदक और राजस्व निरीक्षक ने बात की तो इस दौरान आरोपी द्वारा सौदा 35000 पर तय हो गया, जिसमें से राजस्व निरीक्षक ने 5000 ले लिए, शेष 30000 रिश्वत की और मांग की। सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी दिलीप नगर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया।
रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा राजस्व निरीक्षक
अपराध पंजीबद्ध करने के बाद लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर की टीम गठित की गई, टीम द्वारा आज आरोपी राजस्व निरीक्षक दिलीप नगर को उसके निवास बेलदार का पुरा काला सैयद रोड गिरवाई ग्वालियर पर आवेदक से 30000 रिश्वत लेते हुए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया , रिश्वत राशि बरामद कर मौके पर कार्रवाई की जा रही है ।

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

