चुनाव ख़त्म होते ही एक्शन में प्रशासन, सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ा, सामान जब्त

Gwalior News

Gwalior News : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश में आचार संहिता प्रभावी थी और प्रशासनिक अमला निर्वाचन के कार्य में व्यस्त था जिसका परिणाम ये हुआ कि ठेले वालों, गुमटी वालों सहित अन्य फुटपाथी दुकानदारों ने सड़कों पर कब्ज़ा जमा लिया जिससे शहर का ट्रेफिक बाधित हो रहा था, चुनाव समाप्त हो जाने के बाद  आज नगर निगम का अमला शहर में निकला और अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ कर उनका सामान जब्त कर लिया।

सड़क पर रखी गुमटियां और ठेले हटाये 

नगर निगम कमिशनर हर्ष सिंह के निर्देश पर आज बुधवार को मदाखलत अमले द्वारा संभागायुक्त कार्यालय रोड  नाका चंद्रवदनी से साइंस कॉलेज तक अतिक्रमण हटाये। इसके साथ ही नवीन 1000 बिस्तर अस्पताल रोड पर भी अतिक्रमण हटाये , मदाखलत अमले ने यहाँ अवैध रूप से बैठे गुमटी और ठेले वालों को हटा दिया।

दुकानदारों का सामान भी जब्त , दी हिदायत 

निगम के अमले ने गुमटियों और ठेलों को हटाकर उन्हें जब्त कर लिया। निगम ने उन दुकानदारों के सामान को भी जब्त किया जिनके द्वारा यातायात अवरूद्ध किया जा रहा था, कार्यवाही के दौरान उपायुक्त डाॅ. अतिबल सिंह यादव ने दुकानदारों कोे मुख्य मार्ग पर दोबारा अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews