अब निगम दफ्तर के बाहर लकड़ी से दबे मिले नोट, जांच में जुटी पुलिस

अब निगम दफ्तर के बाहर लकड़ी से दबे मिले नोट, जांच में जुटी पुलिस

ग्वालियर। अतुल सक्सेना।

लॉक डाउन में भले ही पुलिस कितनी भी सख्ती क्यों न कर रही हो बावजूद इसे कुछ शरारती तत्व पुलिस और प्रशासन को भटकाने के प्रयास में लगे हैं। इसका एक उदाहरण आज ग्वालियर में देखने को मिला। यहाँ भी दूसरे जिलों की तरह सड़क पर नोट पड़े मिले। बड़ी बात ये है कि ये नोट नगर निगम कार्यालय के गेट के सामने सड़क पर लकड़ी से दबे थे। दरअसल सोमवार दोपहर के समय किसी ने पुलिस को सूचना दी कि नगर निगम के बाल भवन कार्यालय के बाहर सड़क पर लकड़ी के नीचे 100 -100 के नोट दबे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नोट को सावधानी से लकड़ी के सहारे पॉलीथीन में रखा। पुलिस को यहाँ लकड़ी से दबे दो नोट मिले। पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया है और इसे सेनेटाइज कराने के बाद पता लगाने का प्रयास करेगी कि इन्हें सड़क पर किसने और किस मकसद से रखा था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews