Gwalior News : 5 से 15 जून तक ग्वालियर नगर निगम जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए विशेष अभियान चलाएगा

प्रत्येक वार्ड में जल संरचनाओं के पुनर्जीवीकरण, संरक्षण हेतु प्रत्येक वार्ड के संबंधित क्षेत्राधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, संबंधित सहायक यंत्री जनकार्य एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री व उपयंत्री आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।
well

Gwalior News : ग्वालियर शहर के जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुओं, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 5 जून से 16 जून तक विशेष अभियान नगर निगम ग्वालियर द्वारा चलाया जाएगा। ग्वालियर नगर निगम सीमा में आने वाले जल स्त्रोतों के लिए ये  विशेष अभियान जन प्रतिनिधि, सामाजिक, अशासकीय संस्थाओं, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत कार्यरत जन अभियान परिषद, नेशनल कैडेट कोर एनएसएस एवं जन भागीदारी की सहभागिता से चलाया जाएगा।

इन अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी 

नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देश पर इस अभियान हेतु विधानसभा अधिकारी नियुक्त किये गए हैं जिसमें ग्वालियर विधानसभा में सागरताल, लक्ष्मण तलैया एवं मोतीझील के लिए प्रभारी के रूप में उपयुक्त अनिल दुबे, कार्यपालन यंत्री  सुशील कटारे, कार्यपालन यंत्री संजीव गुप्ता, सहायक यंत्री हेमन्त शर्मा, सहायक यंत्री अशोक गुप्ता रहेंगे।

ये अधिकारी भी अभियान के लिए नियुक्त 

इसी तरह ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में पृथ्वी ताल के लिए प्रभारी कार्यपालन यंत्री अजय प्रताप सिंह जादौन, उपायुक्त एवं सहायक यंत्री रजनीश गुप्ता, सहायक यंत्री अमित गुप्ता, ग्वालियर पूर्व विधानसभा में शारदा विहार कॉलोनी बावड़ी के लिए प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुरेश अहिरवार, उपायुक्त एवं सहायक ए.पी.एस. भदौरिया, सहायक यंत्री यंत्री राकेश कश्यप, ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में मेहराव तलैया के लिए प्रभारी उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता, कार्यपालन यंत्री श्रीकांत काटे, सहायक यंत्री महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल रहेंगे।

वार्ड के क्षेत्राधिकारी नोडल अधिकारी नियुक्त 

इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में जल संरचनाओं के पुनर्जीवीकरण, संरक्षण हेतु प्रत्येक वार्ड के संबंधित क्षेत्राधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, संबंधित सहायक यंत्री जनकार्य एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री व उपयंत्री आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews