Gwalior News : विवाद के बाद साथी मजदूरों ने युवक को खाई में धक्का दिया, इलाज के दौरान युवक की मौत, मामला दर्ज

घायल सुनील को लेकर जब उसका साला अस्पताल जा रहा था तभी ये लोग फिर रास्ते में मिल गया उन लोगों ने सुनील के साथ मारपीट की और गहरी खाई में उस धक्का दे दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया,  जैसे तैसे उसे खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ इलाज के दौरान  सुनील की मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में ले लिया है।
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर के ग्रामीण क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक युवक को खाई में धक्का दे दिया, घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, परिजनों ने मृतक के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जाँच में ले लिया है।

साथी मजदूरों से विवाद 

एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि शहर के सिरोल थाना क्षेत्र में रहने वाला सुनील जाटव हस्तिनापुर स्थित अपनी ससुराल गया था ससुराल से लौटते समय उसके साथ काम करने वाले मजदूर उसे रास्ते में मिल गए इन लोगों में किसी बात पर झगड़ा हो गया तो उन लोगों ने सुनील के साथ मारपीट कर दी।

मारपीट कर साथियों ने खाई में फेंका 

घायल सुनील को लेकर जब उसका साला अस्पताल जा रहा था तभी ये लोग फिर रास्ते में मिल गया उन लोगों ने सुनील के साथ मारपीट की और गहरी खाई में उस धक्का दे दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया,  जैसे तैसे उसे खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ इलाज के दौरान  सुनील की मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में ले लिया है।

परिजन लगा रहे हत्या का आरोप 

उधर परिजनों का आरोप है कि सुनील की हत्या की गई है, इसलिए हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाये लेकिन पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और जाँच के बाद जैसे तथ्य सामने आएंगे हिसाब से कार्रवाई की जाएगी , प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”944824475″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews