Gwalior News : लापरवाही पर गिरी गाज, एक कर्मचारी निलंबित, अधिकारी को नोटिस

Gwalior News : लापरवाही पर गिरी गाज, एक कर्मचारी निलंबित, अधिकारी को नोटिस

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर ने आज कड़ा एक्शन लेते हुए एक कर्मचारी को निलंबित (Suspend) कर दिया जबकि एक अधिकारी को नोटिस जारी किया है। कमिश्नर ने चेतावनी दी है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत नगर निगम ग्वालियर (Gwalior News)  द्वारा किए जा रहे स्वच्छता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्य में लापरवाही करने वाले वार्ड क्रमांक 30 के कर संग्रहक को निलंबित करने एवं संबंधित एपीटीओ को एक वेतन वृद्धि रोकने के लिए नोटिस जारी किया गया है ।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : नगर निगम कर्मचारी की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल (Gwalior Municipal Corporation Commissioner Kishore Kanyal) शहर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत नगर निगम क्षेत्र में अभी गार्बेज फ्री सिटी के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है तथा सभी निगम अधिकारी एवं कर्मचारी तत्परता से अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें – MP Urban Body Elections : 9 कर्मचारी निलंबित, दो के लिए भेजा प्रस्ताव

इसी दौरान कमिश्नर को एक कर्मचारी और एक अधिकारी की लापरवाही की जानकारी मिली।  स्वच्छता सर्वेक्षण के कार्य में लापरवाही बरतने पर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल ने वार्ड क्रमांक 30 के कर संग्राहक रघुवीर सिंह गुर्जर को तत्काल निलंबित कर दिया तथा संबंधित एपीटीओ  महेश पाराशर को एक वेतन वृद्धि रोकने के लिए नोटिस जारी किया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews