Gwalior News: शादी से पहले सिपाही दूल्हे ने मांगा दहेज व बोलेरो, नहीं मिले तो तोड़ दी सगाई

Gwalior News: शादी से पहले सिपाही दूल्हे ने मांगा दहेज व बोलेरो, नहीं मिले तो तोड़ दी सगाई

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक सिपाही और उसके पिता ने शादी करने से इंकार कर दिया।  उनके द्वारा की गई 15 लाख रुपये और बोलेरो गाड़ी की मांग को लड़की वालों ने ठुकरा दिया। दहेज़ की मांग पूरी नहीं होने के बाद सिपाही और उसके पिता ने सगाई तोड़ दी। लड़की के पिता ने इसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक हजीरा थाना क्षेत्र के गंगाविहार में रहने वाले एक परिवार के घर चल रहीं शादी की तैयारियों में  अचानक उस समय ग्रहण लग गया जब लड़के वालों ने शादी के बिलकुल पहले 15 लाख रुपये दहेज़ और बोलेरो गाड़ी देने की मांग रख दी। लड़की के पिता ने बहुत समझने की कोशिश की लेकिन लड़के वालों ने रिश्ता ठुकरा दिया और सगाई तोड़ दी।

 ये भी पढ़ें – करिश्मा कुदरत का : 48 साल से एक पल भी नहीं सोया रीवा का यह शख्स!

दरअसल ग्वालियर की रहने वाली एक युवती के पिता ने पुलिस में की शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी फतेहपुर सीकरी निवासी बहादुर सिंह सिसौदिया के बेटे सुनील से जनवरी 2021 में तय की थी। सुनील उत्तरप्रदेश पुलिस में सिपाही है। मार्च में सगाई कार्यक्रम हुआ। जिसमें सुनील को 1 लाख 21 हजार रुपये नगद, सोने की अंगूठी, सोने की चेन सहित अन्य सामान दिया है। 21 नवम्बर 2021 की शादी तय हुई।  मैरिज गार्डन, बुकिंग हो गई। कार्ड छपने दे दिए गए , घर में शादी की तैयारियां चल रही थी।

ये भी पढ़ें – Tokyo Paralympics : सुमित अंतिल ने Gold पर भाले से निशाना लगा रचा इतिहास

शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि हम सब लोग शादी की तैयारियां रहे थे, सब तरफ ख़ुशी का माहौल था कि अचानक दो दिन पहले बहादुर सिंह आये उनका बेटा पुलिस में सिपाही है आगे थानेदार भी बनेगा, उसके लिए कई रिश्ते आये, लोग उन्हें खूब दहेज़ देने के लिए तैयार थे लेकिन उन्होंने यहाँ रिश्ता किया अब आप 15 लाख रुपये और बोलेरो गाड़ी दो तब शादी होगी। अचानक शादी के कुछ दिन पहले इतनी बड़ी डिमांड सुनकर वे घबरा गए और सुनील के पिता को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और सगाई तोड़कर चले गए।

 ये भी पढ़ें – जन्माष्टमी: 100 करोड़ के मोती, माणिक,पन्ने,गहनों से सजे श्री राधा कृष्ण! सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रिश्ता टूटने के बाद लड़की के पिता हजीरा थाने पहुंचे और सुनील उसके पिता बहादुर सिंह सहित अन्य दहेजलोभी परिजनों के खिलाफ दहेज़ एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews