
Gwalior News : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशों के बाद से अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है, प्रशासन की संयुक्त टीमें लगातार अवैध उत्खनन, अवैध भण्डारण और अवैध परिवहन पर कार्रवाई कर रही हैं। इस कड़ी में शनिवार को डबरा राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत सिंध नदी पर स्थित कैंथोदा घाट के समीप जिला प्रशासन व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर सिंध नदी में रेत के अवैध उत्खनन में संलग्न 7 पनडुब्बी व एक पोकलेन मशीन (एलएनटी) जब्त की है।
खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण कायम
आपको बता दें कि इसी तरह शुक्रवार की रात पनिहार व झाँसी रोड पुलिस थाना सीमा क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रक जब्त किए गए। पनडुब्बीव एलएनटी मशीन तथा ट्रक जब्त करने के साथ-साथ रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किए गए हैं। साथ ही अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
सीएम डॉ मोहन यादव ने अवैध रेत उत्खनन पर दिए हैं सख्त निर्देश
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पिछले दिनों मीटिंग लेकर सख्त हिदायत दी है कि रेत का अवैध उत्खनन, बरदाश्त नहीं किया जायेगा, ग्वालियर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने इसी क्रम में जिले के सभी एसडीएम सहित सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रेत के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

