Gwalior News : ब्राह्मण समाज ने भगवान श्री गणेश को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

Gwalior News : ब्राह्मण समाज ने भगवान श्री गणेश को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

Gwalior News : ग्वालियर में ब्राह्मण समाज ने 6 मांगों को मनवाने के लिए आज सबसे पहले भगवान श्री गणेश जी को ज्ञापन सौंपा, 21 ब्राह्मणों ने पहले प्रथम आराध्य श्री गणेश का पूजन किया और उन्हें समाज के लोगों ने ज्ञापन सौंपा।

ग्वालियर में आज बुधवार को ब्राह्मण सभा मुरार एवं उपवर्गीय ब्राह्मण समाज के द्वारा ब्राह्मण समाज मुरार के अध्यक्ष नरेश कटारे के नेतृत्व में सनातन धर्म के प्रथम आराध्य श्री गणपति जी का 21 ब्राह्मणों द्वारा पूजन किया गया और फिर उन्हें  एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ब्राह्मण समाज के लोगों ने 6 मांगों को शामिल किया है, इसमें जमदारा पर श्री परशुराम लोक बनाया जाए, आर्थिक आधार पर आरक्षण हो,  श्री हनुमान जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित हो, निर्धन ब्राह्मणों के लिए छात्रावास का निर्माण हो, अटल स्मारक का निर्माण हो, प्रदेश में विप्र कल्याण आयोग गठित किया जाये।

कार्यक्रम में शामिल समाज के लोगों ने बताया कि उपरोक्त मांगों को लेकर सभी ब्राह्मण संगठनों, उपवर्गीय सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक 25 जून रविवार शाम  5:00 बजे होगी,  जिसमे आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews