Gwalior News : पुलिस की मॉकड्रिल में आरक्षक घायल, गर्दन के पास फटा ग्रेनेड, अस्पताल में भर्ती

Gwalior News : पुलिस की मॉकड्रिल में आरक्षक घायल, गर्दन के पास फटा ग्रेनेड, अस्पताल में भर्ती

Gwalior News : आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए ग्वालियर पुलिस ने आज ग्वालियर में मॉकड्रिल यानि बलवा परेड का आयोजन किया, पुलिस लाइन में आयोजित बलवा परेड में 500 से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया, एसपी के नेतृत्व में आयोजित बलवा परेड में उन सभी संभावित परिस्थितियों में पुलिस की मुस्तैदी और भूमिका को चैक किया गया जो कभी भी हो सकती हैं, इसी दौरान एक आरक्षक की गर्दन के पास ग्रेनेड फट गया जिससे वो घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्वालियर में डीआरपी लाइन यानि पुलिस लाइन में आज बलवा परेड मॉकड्रिल आयोजित की गई, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, सभी एएसपी, सभी सीएसपी, एसडीओपी टीआई और अन्य अधिकारी कर्मचारी पुलिस की बलवा परेड में मौजूद थे। मॉकड्रिल में बलवे के दौरान बलवाइयों से कैसे लड़ा जाता है इसे सिखाने के लिए दो गुट पुलिस के बनाए गए।

बलवे के दौरान आंसू गैस के गोले, स्टम ग्रेनेड और लाठियों का उपयोग

यातायात के पुलिस कर्मियों  को बलवा करने वाला बनाया गया और बलवाइयों से लड़ने के लिए दूसरी पुलिस टीम बनाई गई। जिसमें बलवे को लेकर प्रैक्टिस की गई। पुलिस की बनाई गई टीम ने बलवे के दौरान आंसू गैस के गोले, स्टम ग्रेनेड और लाठियों का उपयोग किया।

आरक्षक के पास फटा ग्रेनेड, एम्बुलेंस से भेजा अस्पताल 

उसी दौरान बलवाइयों की टीम में शामिल यातायात थाने में पदस्थ जन्मेजय नाम के आरक्षक के पास ग्रेनेड फट गया , ग्रेंड के पार्ट उसके कंधों में घुस गए जिसके कारण आरक्षक घायल हो गया, आरक्षक के घायल होते ही उसे तत्काल एम्बुलेंस से आनन-फानन में पुलिस अधिकारियों ने जयारोग अस्पताल में भर्ती कराया।

आरक्षक की हालत खतरे से बाहर : ASP 

एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीना ने कहा कि आरक्षक की हालत खतरे से बाहर है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है, उन्होंने कहा कि  बलवा प्रैक्टिस के दौरान ऐसी घटनाएं हो जाती है , ऐसी ही परिस्थितियों के लिए कैसे तैयार रहना है ये भी बलवा परेड में सिखाया जाता है , उन्होंने कहा कि आरक्षक का घायल होना दुखद है लेकिन अच्छी बात ये है कि उसे ज्यादा चोट नहीं आई है, ये घटना किसी की लापरवाही की वजह से नहीं हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”830576145″]

[dgv_vimeo_video id=”830576296″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews