Gwalior News : दो पक्षों में विवाद, बीच बचाव करने आये युवक को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Gwalior News : दो पक्षों में विवाद, बीच बचाव करने आये युवक को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) के उटीला थाना क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद दुश्मनी ठाने बैठे एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पर गोली चला दी लेकिन गोली उसे ना लगते हुए बीच बचाव करने आये युवक को लग गई जिससे वो घायल हो गया। पुलिस (Gwalior Police) ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अभी फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक उटीला थाना क्षेत्र के ग्राम बंधौली में दो दिन पहले रामजीलाल और हेमसिंह के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया था। विवाद होता देख गांव के कुछ लोगों ने समझाइश देकर दोनों क शांत करा दिया। लेकिन हेमसिंह ने मन ही मन रामजीलाल के खिलाफ दुश्मनी ठान ली। आज सुबह जब रामजीलाल गांव से जा रहा था तभी हेमसिंह ने अपने 4 साथी पुलंदर, भूपेंद्र, कमोद और मनीष के साथ उसे घेर लिया। पांचों मिलकर उसकी मारपीट करने लगे।

ये भी पढ़ें – चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था युवक, पैर फिसलते ही नीचे गिरा, देखें फिर क्या हुआ..

ग्रामीणों के बीच मारपीट होता देख गांव में ही रहने वाले गोरेलाल उन लोगों को  समझाने पहुंचे और दोनों को अलग-अलग कर दिया। इसी बीच हेमसिंह ने अधिया (बंदूक) निकाली और  फायरिंग कर दी। अधिया से निकली गोली (छर्रे) गोरेलाल के पैर में जा लगी। जिससे वो घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा।

ये भी पढ़ें – पैतृक निवास पर पुष्पांजलि अर्पित कर बोले भाजपा नेता, अटल जी के काम को आगे बढ़ा रहे मोदी

एसपी अमित सांघी ने बताया कि घायल की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है, उनसे वारदात में उपयोग की गई अधिया और एक कट्टा भी बरामद किया है। पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें – सरकारी नौकरी: 306 पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी सैलरी, 15 सितंबर से पहले करें एप्लाई

https://vimeo.com/587787793

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews