Gwalior News : कार में छिपाकर ले जाई जा रही 3 लाख रुपये से ज्यादा की अंग्रेजी शराब जब्त

Illegal Liquor
Gwalior News : ग्वालियर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिये अवैध धनराशि, अवैध शराब व अन्य संदिग्ध वस्तुओं के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एफएसटी, एसएसटी व वीएसटी सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी लगातार वाहनों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस कड़ी में ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की एफएसटी द्वारा कम्पू क्षेत्र में एक वाहन से 3 लाख 33 हजार रुपये से अधिक धनराशि एवं तीन पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है।

तीन पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद 

इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी ग्वालियर दक्षिण नरेन्द्र बाबू यादव भी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि  बटालियन पेट्रोल पम्प के समीप पास क्रमांक MP 07 CE 0911 को जाँच के लिये रोका गया। जाँच में इस वाहन से 3 लाख 33 हजार 400 रुपये एवं तीन पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की पेटियों में अंग्रेजी शराब की 36 बोतलें मिलीं।

आबकारी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज 

जब्त की गई धनराशि के संबंध में वाहन चालक सुरेन्द्र प्रजापति कोई स्पष्ट साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कम्पू में आबकारी अधिनियम की धारा-34 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कराया गया है। साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम सहित अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews