
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (gwalior) में अपराधी कितने बेखौफ हैं इसका उदाहरण आज देखने को मिला। रविवार को शहर के व्यस्त मार्ग फूलबाग रोड पर तिराहे पर लुटेरों (robbers) ने एक्टिवा दंपति से जेवर से भरा बैग लूटा और फरार हो गए।
यह भी पढ़े…IPL 2022 : बैंगलोर ने हैदराबाद को 67 रनों से हराया
ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में फूलबाग रोड पर नौगजा रोड तिराहे के पास होटल क्लार्क इन के सामने आज रविवार को लुटेरों ने फिर पुलिस को चुनौती दी। बदमाशों ने एक्टिवा से जा रहे पति पत्नी का पीछा किया और पत्नी के पास मौजूद बैग लूटा और फरार हो गए।
यह भी पढ़े…पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की प्रक्रिया, पेंशन-PF सहित अन्य मामले में मिलेगा लाभ
फरियादी बंटी नामक युवक ने बताया कि उसने अग्रवाल ज्वेलर्स सराफा बाजार से डेढ़ लाख के जेवर खरीदे और फिर बाड़े से कपड़े खरीदे और वापस घर की तरफ लौट रहा था। पत्नी भी उसके साथ थी । उसने बताया कि वो होटल क्लार्क इन के पास से निकल रहे थे तभी पीछे से दो बदमाशों एक्टिवा पर आये और पत्नी से बैग छीन कर भाग गए।
[dgv_vimeo_video id=”707505987″]
घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को। इंदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीएसपी विजय भदौरिया का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं जल्दी ही गिरफ्तार किये जायेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”707506086″]
