
निवाड़ी, आशीष दुबे। मध्यप्रदेश के निवाड़ी (Niwari) जिले में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी (Collector Narendra Kumar Suryavanshi) की भूमाफियाओं (land mafia) के खिलाफ अतिक्रमण की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को ओरछा तहसीलदार संदीप शर्मा ने ओरछा के ग्राम बनगाय हार की हाईवे स्थित लगभग 28 करोड़ की बहुमूल्य शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कर कब्जे में ली।
आपको बता दे कि खसरा नंबर 1/1 और 2/2 कुल 47 एकड़ भूमि में से करीब 35 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया हुआ था। भू माफिया अरविंद पिता भवानी सिंह यादव निवासी खैलार झांसी ने इस बेशकीमती शासकीय भूमि पर कब्जा किया हुआ था, जिसे प्रशासन ने आज अतिक्रमण मुक्त करा कर उसे अपने कब्जे में लिया। सुबह से दोपहर तक चली इस अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। निवाड़ी कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार प्रशासन कार्य कर रहा है। इसी क्रम में भूमाफियाओं के सफाये की कार्रवाई पूरे जिले में की जा रही है और भूमाफिया के खिलाफ पुलिस व जिला प्रशासन की यह मुहिम लगातार चलती रहेगी।
यह भी पढ़े…Good News: Mother’s day पर सीएम शिवराज ने की ये बड़ी घोषणा, ऐसे मिलेगा लाभ
[dgv_vimeo_video id=”707493878″]
गौरतलब है विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी ओरछा में उत्तर प्रदेश के भू माफिया लगातार कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीनों पर अवैध कब्जे किए हुए हैं इसको लेकर अभी हाल ही के दिनों में तहसीलदार संदीप शर्मा ने लक्ष्मी मंदिर के पास की तकरीबन 2 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई थी और अब हाईवे की यह करोड़ों की भूमि अतिक्रमण मुक्त होने के बाद माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है इस पूरी कार्रवाई के दौरान ओरछा थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
[dgv_vimeo_video id=”707494493″]
