Gwalior News : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सौंपी बड़ी सौगात, बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Gwalior News : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सौंपी बड़ी सौगात, बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर के तीन दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आये ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय मुरार (District Hospital Morar) में किया ऑक्सीजन प्लांट व 20 बिस्तरीय गहन चिकित्सा इकाई  (ICU ) का लोकार्पण एवं सीटी स्कैन मशीन की स्थापना के लिए भूमिपूजन किया। सिंधिया ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि इन सुविधाओं के उपलब्ध हो जाने से अब मुरार के लोगों को यहाँ वहां भटकना नहीं पड़ेगा। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी विशेष रूप से मौजूद थे।

अपने सम्बोधन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह मुरार के लिए ऐतिहासिक दिन है। 70 साल पहले मुरार ग्रामीण क्षेत्र का इलाका कहलाता था। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था लेकिन अब इस जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है।  उन्होंने कहा कि 45 वर्ष पहले जो नींव जिला अस्पताल की यहां रखी गई थी अब वह वटवृक्ष के रूप में खड़ा हो गया है जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। यहां पर स्वास्थ सुविधाएं बढ़ने से लोगों को अब दूर नहीं जाना होगा। स्थानीय स्तर पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाएंगीं।

ये भी पढ़ें – Video : कांग्रेस विधायक ने मंच से की सिंधिया की जमकर तारीफ, क्या है इसके मायने?

मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज, जेएएच पर होगा दबाव कम

गौरतलब है कि इस अत्याधुनिक (ICU) के बनने से जिला चिकित्सालय मुरार में गंभीर मरीजों का बेहतर इलाज हो सकेगा साथ ही ग्वालियर- चंबल क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल जेएएच पर भी मरीजों का दबाव कम होगा। गहन चिकित्सा इकाई वार्ड में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए 20 पलंग का इंतजाम किया गया है।

ये भी पढ़ें – Video : क्रिकेट की पिच पर पूर्व IAS ने क्लीन बोल्ड किया केंद्रीय मंत्री सिंधिया को

जिला चिकित्सालय में अब ऑक्सीजन की नहीं रहेगी कमी

ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से जिला चिकित्सालय में अब ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी और निर्वाध रूप से जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। प्लांट से प्रति मिनट 200 लीटर अर्थात हर घण्टे 12 हज़ार लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा।

ये भी पढ़ें – MP Corona Update: कोरोना की रफ्तार तेज, 15 दिन में 150 पॉजिटिव, एक्टिव केस 135

सीटी स्कैन मशीन से कमजोर परिवारों को फायदा

इसी तरह जिला चिकित्सालय में स्थापित होने जा रही आधुनिक सीटी स्कैन मशीन से खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ा फायदा होगा। यहाँ पर सीटी स्कैन शुरू होने पर मरीजों को जाँच के लिए जेएएच या प्रायवेट सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं रहेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने की। कार्यक्रम में प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम  चौधरी, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह तथा क्षेत्रीय विधायक सतीश सिकरवार बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व विधायकगण मुन्नालाल गोयल, रामवरण सिंह गुर्जर व मदन कुशवाह, साडा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह व राकेश जादौन और जितेन्द्र गुर्जर व अशोक जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह व पुलिस अधीक्षक अमित सांघी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

[dgv_vimeo_video id=”631869770″]

[dgv_vimeo_video id=”631876305″]

[dgv_vimeo_video id=”631803729″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews