Video : कांग्रेस विधायक ने मंच से की सिंधिया की जमकर तारीफ, क्या है इसके मायने?

Video : कांग्रेस विधायक ने मंच से की सिंधिया की जमकर तारीफ, क्या है इसके मायने?

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार (Congress MLA DR Satish Singh Sikarwar) ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की एक सरकारी कार्यक्रम के मंच से जमकर तारीफ की। कांग्रेस विधायक ने सिंधिया को अपने पूरे सम्बोधन में महाराज और श्रीमंत कहकर ही सम्बोधित किया। इतना ही नहीं उन्हें ग्वालियर के लाड़ले, हम सबके चहेते भी कहा। कांग्रेस विधायक द्वारा खुले मंच से इस तरह सिंधिया की तारीफ करने के बाद ग्वालियर में सियासी हलचल तेज हो गई है।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय मुरार में किया ऑक्सीजन प्लांट व 20 बिस्तरीय आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) का लोकार्पण एवं सीटी स्कैन मशीन की स्थापना के लिए भूमिपूजन किया।  इस मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें – Video : क्रिकेट की पिच पर पूर्व IAS ने क्लीन बोल्ड किया केंद्रीय मंत्री सिंधिया को

कार्यक्रम में क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार को भी आमंत्रित किया गया, वे पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे। पिछले चुनाव में भाजपा छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने डॉ सतीश सिंह सिकरवार आज के कार्यक्रम में जब मंच पर खड़े हुए तो उनका अंदाज अलग ही था ।  उन्होंने अपने सम्बोधन में ज्योतिरादित्य सिंधिया को महाराज और श्रीमंत कहकर ही सम्बोधित किया। यहाँ तक कि सिंधिया का परिचय देते समय कांग्रेस विधायक ने उन्हें ग्वालियर के लाड़ले और हम सबके चहेते कहा।

ये भी पढ़ें – वर्दी में शराब पीते 2 ASI का वीडियो वायरल, SP ने की बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी भी गिरफ्त में

कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार ने मंच से कहा कि मेरी कोई चाह नहीं मेरा नाम शिला पट्टिका पर लिखा जाए मेरी एक ही इच्छा है इस ग्वालियर शहर का विकास किया जाए, उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरफ मुखातिब होते हुए कहा कि श्रीमंत महाराज जैसे बड़े महाराज माधवराव सिंधिया ने ग्वालियर का विकास किया, उनके दिल में कभी भाजपा कांग्रेस नहीं रहा उनेक दिल में हमेशा ग्वालियर रहा । हम चाहते हैं कि आप भी उसी तरह कांग्रेस भाजपा छोड़कर ग्वालियर का विकास करें हम आपके साथ हैं। कांग्रेस विधायक के ये वीडियो इस समय जमकर वायरल हो रहे हैं और लोग अपने हिसाब से इसका मतलब निकाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना और चांदी दोनों की कीमतों में उछाल, ये है ताजा भाव

[dgv_vimeo_video id=”631762009″]

[dgv_vimeo_video id=”631764058″]

[dgv_vimeo_video id=”631765642″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews