असुरक्षित बेटियां : रिश्ते के मामा ने किया अपहरण, छेड़छाड़, ई रिक्शा चालक ने रास्ते में की अश्लील हरकत

असुरक्षित बेटियां : रिश्ते के मामा ने किया अपहरण, छेड़छाड़, ई रिक्शा चालक ने रास्ते में की अश्लील हरकत

Gwalior News : अपराधों पर नियंत्रण का दावा करने वाली ग्वालियर पुलिस कितनी मुस्तैद है इसका उदाहरण पुलिस में थानों में बढ़ती बेटियों की शिकायत हैं, बेटी बचाओ चौराहे के पास एक होनहार बेटी अक्षया यादव की हत्या की घटना लोगों के जेहन से उतरी नहीं हैं कि दो पुलिस थानों में बेटियों ने पहुंचकर उनके साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई है।

ग्वालियर में अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं ये बात अलग है कि पुलिस ज्यादातर मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लेती है लेकिन खौफ नहीं होने के कारण बदमाश अपराध करने से बाज नहीं आ रहे। जानकारी के मुताबिक शहर के पड़ाव और कंपू पुलिस थाने में पहुंचकर दे बेटियों ने उनके खिलाफ हुई छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई है।

ई रिक्शा चालक ने छात्रा के साथ सड़क पर की अश्लील हरकत 

सीएसपी विजय भदौरिया के मुताबिक पड़ाव थाना क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने वाली एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है, छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब वो कोचिंग से लौट रही थी तो NCC OTA कॉलेज के सामने एक ई रिक्शा चालक ने उसका हाथ पकड़ा और उसके अश्लील हरकत की, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ई रिक्शा चालाक की तलाश की जा रही है।

रिश्ते के मामा ने किया अपहरण, छेड़छाड़ 

एक अन्य शिकायत कंपू थाने में हुई है, ग्वालियर के किला गेट क्षेत्र में रहने वाली एक नवयुवती कहीं चली गई थी, लौट कर उसने बताया कि वो रिश्ते के मामा के साथ चली गई थी, मामा उसे जबरन अपने साथ ले गया था उसने उसके साथ अश्लील हरकत भी की और किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी भी दी, पुलिस ने बेटी की शिकायत पर अपहरण और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया जांच में ले लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”845251748″]

[dgv_vimeo_video id=”845251948″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews