Gwalior News: बंद पड़े पेयजल प्लांट पर भड़के मंत्री, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Gwalior News: बंद पड़े पेयजल प्लांट पर भड़के मंत्री, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। शिवराज सरकार के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं  ग्वालियर जिले की ग्रामीण विधानसभा से विधायक भारत सिंह कुशवाह (Bharat Singh Kushwah)  इन दिनों एक्शन मोड में हैं। वे लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं साथ ही क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दे रहे हैं।

रविवार को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर “साडा” क्षेत्र की 19 ग्राम पंचायतों एवं उनसे जुड़े सभी मजरे-टोलों की पूर्व की तरह “साडा” के पेयजल प्लांट से जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति शुरू करने दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

ये भी पढें – Gwalior News: दुकानदार बेच रहे थे Titan व Fastrack की नकली घड़ियाँ, पुलिस ने मारा छापा

रविवार को ग्वालियर (Gwalior) में व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार  में मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने जिला पंचायत, साडा एवं विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की।  उन्होंने निर्देश दिए कि पेयजल सप्लाई के मामले में तीनों विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर इसे शीघ्रता से शुरू कराएं ।

ये भी पढ़ें – पूर्व मंत्री का अफसरों को धमकाते Video Viral- जहां रहोगे, वही हिसाब करेंगे, BJP का तंज

मंत्री श्री कुशवाह ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी किशोर कान्याल (CEO Kishore Kanyal) से कहा कि ग्राम पंचायतों की निधि से फिलहाल “साडा” के पेयजल प्लांट का लंबित बिजली के बिल का भुगतान कराएं। बाद में बिजली बिल भरने की स्थायी व्यवस्था भी बनायें। उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को हिदायत दी कि मानवीय आधार पर इस काम को प्रमुखता से पूरा करें। उन्होंने “साडा” के अधिकारियों से कहा कि पेयजल प्लांट को जल्द से जल्द चालू करने के प्रयास करें।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान- ऐसे नहीं किया तो भेजे जाएंगे छुट्टी पर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews