Gwalior News: दुकानदार बेच रहे थे Titan व Fastrack की नकली घड़ियाँ, पुलिस ने मारा छापा

Gwalior News: दुकानदार बेच रहे थे Titan व Fastrack की नकली घड़ियाँ, पुलिस ने मारा छापा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कोतवाली थाना पुलिस ने दो दुकानों पर कार्रवाई करते हुए टाइटन और फास्ट्रैक (Titan and Fastrack) की नकली घड़ियां जब्त की हैं।  पुलिस ने ये कार्रवाई कम्पनी के अधिकारियों की शिकायत पर की। जब्त की गई घड़ियों की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

मुंबई से आये कम्पनी के अधिकारी मयंक शर्मा ने बताया कि उन्हें ग्वालियर में टाइटन और फास्ट्रैक (Titan and Fastrack) की नकली घड़ियां बेचे जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने सूचना कन्फर्म करने के बाद पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिया फिर पुलिस के साथ मिलकर दो दुकानों क्लासिक वाच कम्पनी और विजय पर्स कॉर्नर से हमारे ब्रांड की नकली घड़ियाँ बरामद की।

ये भी पढ़ें – भीषण सड़क हादसा : मजदूरों से भरे पिकअप वाहन की ऑल्टो से भिड़ंत, 8 गंभीर घायल

उधर कोतवाली पुलिस के एएसआई बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि कम्पनी के अधिकारियों ने एसपी अमित सांघी से शिकायत की थी उसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दोनों दुकानों पर कार्रवाई की। जिसमें क्लासिक वाच कंपनी माधौगंज से 100 नकली घड़ियाँ और स्टार प्लाजा में विजय पर्स कॉर्नर से 498 नकली घड़ियाँ बरामद की।  पुलिस ने बरामद की गई घड़ियों की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई है।  पुलिस ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

ये भी पढ़ें – Video : हनुमान मंदिर पहुंची प्रियंका गांधी को देखकर पुजारी ने क्या कहा , आप भी सुनिए

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews