Gwalior News : मां ने कराई नाबालिग की शादी , दादी की शिकायत पर मामला दर्ज

Love Marriage Upay

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कानून और तमाम प्रतिबंधों के बबावजूद नाबालिग की शादी (marriage of minor)की ख़बरें सामने आ ही जाती हैं। ताजा मामला ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बच्ची की दादी की शिकायत पर बच्ची की मां , नाना नानी, मामा और उसके पति आदि पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के अरोली गांव में रहने वाली 14 साल की नाबालिग की शादी पिछले दिनों उसके मां ने अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ मिलकर कर दी थी।  इस बाल विवाह के खिलाफ बच्ची की दादी ने पुलिस (Gwalior Police) में शिकायत की।

ये भी पढ़ें – National Herald Case : कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ ED दफ्तर पहुंचे राहुल, पुलिस ने रोका, पूछताछ जारी, भाजपा का तंज

पुलिस ने जब जांच की तो मामला बाल विवाह (child marriage) से जुड़ा हुआ ही निकला। शिकायत सही पाए जाने के बाद पुलिस ने बच्ची की मां , उसके नाना , नानी, मामा और जिस लड़के से उसकी शादी हुई थी यानि पति और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में बच्ची को बेचे जाने की भी बात कही गई है , पुलिस इसकी भी जाँच कर रही है। फ़िलहाल आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं।

ये भी पढ़ें – I&B मंत्रालय ने जारी की सलाह, ऑनलाइन सट्टेबाजी के विज्ञापनों पर लगाई पाबंदी

[dgv_vimeo_video id=”719826399″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews