National Herald Case : कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ ED दफ्तर पहुंचे राहुल, पुलिस ने रोका, पूछताछ जारी, भाजपा का तंज

National Herald Case : कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ ED दफ्तर पहुंचे राहुल, पुलिस ने रोका, पूछताछ जारी, भाजपा का तंज

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाये गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ आज कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ED दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया, धरना दिया।  पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर भेज दिया।  उधर भाजपा ने राहुल के भीड़ को लेकर ED दफ्तर जाने पर भाजपा ने तंज किया है।

नेशनल हेराल्ड केस में आज राहुल गांधी से पूछताछ हो रही है, ED ने सोनिया गांधी सहित अन्य कुछ नेताओं को भी समन भेजा है, चूंकि सोनिया अस्पताल में भर्ती है निसलिये उनसे बाद में पूछताछ की जाएगी।  आज राहुल गांधी से पूछताछ जारी है।  सुबह राहुल गांधी जब ED दफ्तर के लिए निकले तो कांग्रेस कार्यालय से पैदल ही निकल पड़े।

ये भी पढ़ें – नेशनल हेराल्ड मामला : मोदी सिर्फ और सिर्फ कर रहे राजनैतिक हमले-कमलनाथ

राहुल गांधी पैदल चल रहे थे उनके पीछे हजारों की संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता ED विरोधी और नरेंद मोदी सरकार के विरोध में नारे लगाते चल रहे थे।  उनके हाथों में नारे लिखे बैनर और पोस्टर थे। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने उसे कार्यालय से पहले ही रोक लिया तो वे धरने पर बैठ गए।  बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – MP Urban Body Elections: BJP ने जारी की नगर परिषद् चुनाव प्रभारियों की सूची

राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका भी थी।  राहुल को धारा 50 A के तहत समन भेजा गया है तीन सीनियर अफसरों ने उनसे पूछताछ की। लंच ब्रेक में राहुल गांधी को फ्री किया गया वे गंगाराम अस्पताल में भर्ती माँ सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे और फिर ED दफ्तर पहुँच गए, अभी पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें – मध्यप्रदेश : खिलौना घोटाला पर दिग्विजय सिंह का सीएम शिवराज को पत्र

उधर भाजपा BJP Madhya Pradesh)  ने इस तरह कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ पूछताछ के लिए ED दफ्तर जाने भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तंज कसा है।  मध्य प्रदेश के गृह मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने कहा कि राहुल गांधी खुद को महात्मा गांध का वंशज कह रहे हैं लेकिन नेशनल हेराल्ड केस में भीड़ के साथ ईडी दफ्तर जाकर निष्पक्ष जांच एजेंसी पर दबाव बना रहे हैं। सवाल तो यह है कि फिरोज़ जी के वंशज महात्मा गांधी जी के वंशज कब से हो गए?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews