Gwalior News : पासपोर्ट सेल प्रभारी ने मांगी 15000 रुपये की रिश्वत, एसपी ने किया निलंबित

Gwalior News : पासपोर्ट सेल प्रभारी ने मांगी 15000 रुपये की रिश्वत, एसपी ने किया निलंबित

Gwalior News : ग्वालियर पुलिस की पासपोर्ट सेल की प्रभारी को एसपी राजेश सिंह चंदेल ने रिश्वत मांगे जाने के आरोप और उनके खिलाफ मिली शिकायतों के बाद निलंबित कर दिया है और एडिशनल एसपी को पूरे मामले की जाँच सौंप दी है।

पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट बनाने के लिए मांगी रिश्वत 

एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि मनसा गुप्ता नामक युवती ने शिकायत की थी कि उसने यहाँ जॉब के लिए जरुरी पुलिस वेरिफिकेशन के लिए आवेदन दिया था, लेकिन पासपोर्ट सेल प्रभारी शशिप्रभा शर्मा उसे टालमटोल करती रही और फिर उनसे वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट के बदले 15 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांग की ।

एसपी ने पासपोर्ट सेल प्रभारी को निलंबित किया 

शिकायत मिलने पर उन्होंने मामले की जांच कराई गई और शिकायत की सत्यता का पता लगाया गया जिसमें सामने आया कि इस युवती के आवेदन के अलावा भी कई लोगों के आवेदन यहां लंबित मिले, जाँच में कार्यालय का काम अस्तव्यस्त मिला  और भी कई लोगों ने शशि प्रभा शर्मा की शिकायत की जिसके बाद एसएसपी ने पासपोर्ट सेल प्रभारी को तुरंत निलंबित कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”855783807″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews