
Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने एक गांव में खुले आम फड़ लगाकर चल रहे जुए पर कार्रवाई की है, पुलिस ने इस फड़ से एक सरपंच सहित कुल 8 जुआरियों को पकड़ा है, सभी किसान हैं , पुलिस ने इनके पास से 1 लाख रुपये से ज्यादा का कैश और ताश की गड्डियां जब्त की है ।
ग्वालियर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के थाने बिजौली ने 8 जुआरियों को पकड़ा है, थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अनु बेनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें काफी दिन से सूचना मिल रही थी कि बिजौली गंच में कुछ लोग फड़ लगाकर जुआ खेलते हैं, सूचना के बाद हमने इसकी रेकी कराई और फिर थाने के फ़ोर्स के साथ एक्शन लिया।
गांव में ट्यूब वेल के पास जमा था जुए का फड़
पुलिस बिजौली गांव में उस स्थान पर गई जहाँ जुआ खेले जाने की जानकारी मिली थी, एक जगह ट्यूब वेल के पास मोटर साइकिलों की आड़ में फड़ लगाकर जुआ खेला जा रहा था, पुलिस को देखते ही जुआरियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस फ़ोर्स ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।
सरपंच सहित कुल 8 जुआरी पकड़े, सभी किसान
IPS अनु बेनीवाल ने बताया कि हमने कुल 8 जुआरियों को पकड़ा है जिसमें एक सरपंच भी हैं जो पास ही के गाँव बेरजा के सरपंच हैं, पकडे गए सभी जारी किसान हैं, उनके पास से 1 लाख 54 हजार 400 रुपये का कैश, ताश की गड्डियां और 5 मोटर साइकिल मिली हैं जिन्हें जब्त कर लिया गया है, सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”930992454″]
[dgv_vimeo_video id=”930992621″]
[dgv_vimeo_video id=”930992765″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

