शहर के प्रतिष्ठित “जीवाजी क्लब” में पुलिस का छापा, 11 व्यापारी जुआ खेलते गिरफ्तार

शहर के प्रतिष्ठित “जीवाजी क्लब” में पुलिस का छापा, 11 व्यापारी जुआ खेलते गिरफ्तार

Gwalior Crime News : ग्वालियर के सबसे बड़े और पुराने “जीवाजी क्लब” में जुआ खेलते 11 व्यापारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 लाख से ज्यादा का कैश जब्त किया है।

[dgv_vimeo_video id=”778548730″]

झांसी रोड थाना टी आई संजीव नयन शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जीवाजी क्लब में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर की सूचना के बाद क्राइम ब्रांच और झांसी रोड थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से जीवाजी क्लब पर छापा मारा।

[dgv_vimeo_video id=”778548916″]

उन्होंने कहा कि जब पुलिस कमरा नंबर 4 में पहुंचे तो वहाँ 11 लोग जुआ खेलते मिले, पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया और जब तलाशी ली तो इनके पास से तीन लाख तीस हजार पंद्रह रुपये और ताश की गड्डियाँ मिली। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए जुआरी शहर ले व्यापारी हैं। इनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। पकड़े गए व्यापारियों के नाम ध्रुव, हेमंत, दिलीप, सुनील, ब्रजेश, गजेंद्र, बलवंत, पान सिंह, अवधेश, मनोज और राकेश बताये गए हैं।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”778548333″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews