
Gwalior News : ग्वालियर जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र करहिया में दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है, भाभी ने अपनी ही सगी ननद के साथ भाई से दुष्कर्म कराया , बुआ के लड़के ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाई और फिर ब्लैक मेल कर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहे, युवती की शादी के बाद उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके बाद युवती ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
रिश्ते हुए शर्मसार
जानकारी के मुताबिक करहिया में रहने वाली एक युवती के साथ उसकी सगी भाभी के मायके में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया, घटना में सगी भाभी, उसका भाई और बुआ का लड़का शामिल है इन लोगों ने रिश्तों की भी परवाह नहीं की और इतना घिनौना काम किया, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
भाभी ने कराया भाई से ननद के साथ दुष्कर्म, बुआ के लड़के ने बनाई वीडियो
एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि युवती ने जो शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक उसकी भाभी ने कुछ समय पहले उसे कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जब उसे होश नहीं रहा तो भाभी के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी बुआ के लड़के ने आपत्तिजनक वीडियो बना ली जब उसे होश आया तो उसके साथ हुई ज्यादती का उसे अहसास हुआ।
ब्लैक मेल कर कई बार किया दुष्कर्म, युवती की शादी के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी
जब उसने पुलिस में जाने की बात की तो इन लोगों ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और जान से मार देने की धमकी देकर चुप करा दिया और ब्लैक मेल कर कई बार दुष्कर्म किया, अभी पिछले दिनों युवती की शादी हो गई जिसके बाद आरोपी ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, मामला सामने आने के बाद युवती पुलिस थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, पुलिस ने कहा आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
[dgv_vimeo_video id=”983512587″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

