Gwalior News : होटल में लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Gwalior News : होटल में लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police )  ने पिछले दिनों एक होटल में मारपीट कर वहां कैश पेटी लूटने वाले तीन आरोपियों को  गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के एक साथी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को मुखबिर से सूचना मिली कि पिछले दिनों विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के टेस्ट ऑफ पंजाब होटल में तोड़फोड़ कर लूट करने वाले तीन आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मोटर सायकिल लिये हुए मिलेनियम प्लाजा के पास खड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही एसपी ने एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया को थाना विश्वविद्यालय पुलिस की टीम को उक्त लूट की घटना के आरोपियों को पकड़ने के लिए निर्देश दिए।

 ये भी पढ़ें – Gir के शेर और Statue of Unity एक साथ देखने का मौका, IRCTC का गुजरात टूर है बेस्ट ऑप्शन

वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देश मिलते ही सीएसपी विश्वविद्यालय रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय थाना टीआई मनीष कुमार धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस फ़ोर्स को आरोपियों को पकड़े हेतु भेजा गया। पुलिस को मिलेनियम प्लाजा के पास मोटर सायकिल लिये हुए तीन संदिग्ध दिखे। जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबन्दी कर तीनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें – आ रही है नई Toyota Avanza, मार्केट में धमाल मचाएगी यह 7 सीटर कार, ऐसे होंगे फीचर्स, जानें कब होगी लॉन्च

पूछताछ करने पर पकड़े गये तीनों आरोपियों ने उक्त लूट की घटना अपने एक अन्य साथी की मदद से करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपियों से उनके नाम पता पूछने पर उन्होने स्वयं को भिण्ड, धौलपुर व मुरार का रहने वाला बताया। पकड़े गये आरोपियों से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जब्त कर ली। पकड़े गये आरोपियों की निशानदेही पर ग्वालियर पुलिस टीम द्वारा लूटी गई स्टील की छोटी पेटी व रुपये जब्त कर लिया। बता दें कि पुलिस लूट की घटना में शामिल इनके एक साथी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है । आज पकड़े गये तीनों आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे।

गौरतलब है कि 18 अक्टूबर को फरियादी रामू शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह टेस्ट ऑफ पंजाब होटल में मैनेजर  है। 17 अक्टूबर की रात में चार अज्ञात बदमाशों ने होटल में आकर गंदीगंदी गालियां देते हुए सामान की तोड़फोड़ की और स्टील की केश पेटी जिसमें लगभग 7 हजार रुपये रखे थे, पेटी सहित उठाकर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना विश्वविद्यालय में मारपीट, लूट, डकैती सहित की अन्य धाराओं में प्रकरण कायम कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews