Gwalior News : दो पटवारियों को मिली लापरवाही की सजा, एक निलंबित दूसरे की दो वेतन वृद्धि रोकने के आदेश

Suspend, Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर जिला प्रशासन ने दो पटवारियों को लापरवाही की सजा दी है, जिले के भितरवार अनुभाग के SDM ने अपने क्षेत्र के एक पटवारी को निलंबित कर दिया है जबकि एक अन्य पटवारी की  वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए है जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे , एसडीएम की कार्रवाई के बाद अन्य पटवारियों पर भी तलवार लटक रही है ।

SDM ने लापरवाह पटवारी को निलंबित किया  

भितरवार एसडीएम कार्यालय से जारी आदेश में ग्राम गोहिंदा के पटवारी कैप्टन शक्य पर राजस्व महा अभियान में लापरवाही करने के आरोप लगाये गए है , आदेश में कहा गया है कि राजस्व महा अभियान के दौरान पटवारी कैप्टन शाक्य ने नक्षा, तरमीम , ए-केवाईसी में लापरवाही बरती, राजस्व महा अभियान में इनका काम बॉटम 1 में पाया गया बावजूद इसके ये आज 8 मार्च को कलेक्टर द्वारा बुलाई गई बैठक में सूचना दिए जाने के बाद अनुपस्थित रहे इसलिए इन्हें निलंबित किया जाता है,  निलंबन अवधि में पटवारी कैप्टन शाक्य का कार्यालय चीनौर रहेगा, अगले आदेश तक ग्राम गोहिंदा का चार्ज ग्राम श्यामपुर के पटवारी बांके खंडेल के पास रहेगा।

आदेश की अवहेलना पर पटवारी को दो वेतन वृद्धि रोकने के आदेश 

एक अन्य आदेश में SDM भितरवार ने ग्राम बांसोड़ी , बसई और बामरोल के पटवारी मनोज श्रीवास्तव को भी लापरवाही की सजा दी है, एसडीएम के आदेश में कहा गया है कि  देश में कहा गया है कि राजस्व महा अभियान के दौरान पटवारी कैप्टन शाक्य ने नक्षा, तरमीम , ए-केवाईसी में लापरवाही बरती, राजस्व महा अभियान में इनका काम बॉटम 2 में पाया गया बावजूद इसके ये आज 8 मार्च को कलेक्टर द्वारा बुलाई गई बैठक में सूचना दिए जाने के बाद अनुपस्थित रहे इनका ये कार्य वरिष्ठ के आदेशों की अवहेलना है इसलिए मनोज श्रीवास्तव को दो वेतन व्रस्शी असंचयी प्रभाव से रोकी जाती हैं ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews