Hindi News

Gwalior News : ग्राहक का इंतजार कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार, आठ किलो गांजा जब्त

Written by:Atul Saxena
Last Updated:
Gwalior News : ग्राहक का इंतजार कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार, आठ किलो गांजा जब्त

Gwalior News : अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ ग्वालियर जिले में जारी पुलिस की कार्यवाही में क्राइम ब्रांच और विश्वविद्यालय थाने  पुलिस की संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, तस्कर एक मोटरसाइकिल पर बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे लेकिन सौदा होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।पुलिस ने  तस्करों के पास से 8 किलो गांजा जब्त किया है जिसकी कीमत 1 लाख 60 हजार रुपये के करीब बताई जा रही है।

मुखबिर ने पुलिस को दी गांजा के सौदे की जानकारी 

दरअसल क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में सचिन तेंदुलकर मार्ग पर भगवानदास अपार्टमेंट के पास वाली रोड पर मोटर साइकिल सवार दो तस्कर बैग में गांजा लिए हुए किसी ग्राहक के इंतजार में खड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दण्डोतिया ने क्राइम ब्रांच व थाना विश्वविद्यालय पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर गांजा तस्करों को पकड़ने के निर्देश दिए।

सूनसान रास्ते पर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे तस्कर  

निर्देश मिलते ही क्राइम ब्रांच और विश्वविद्यालय  थाने  की संयुक्त टीम मुखबिर के बताये स्थान सचिन तेंदुलकर मार्ग पर भगवानदास अपार्टमेंट के पास पहुंची। पुलिस टीम को भगवानदास अपार्टमेंट के पास सूनसान गली में एक प्लेटिना मोटर सायकिल लिए हुए दो संदिग्ध खड़े दिखे। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख मोटर सायकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

1 लाख 60 हजार रुपये का  8 किलो गांजा जब्त 

पकड़े गये संदिग्धों का नाम पता पूछने पर उक्त संदिग्धों ने स्वयं को लक्ष्मीगंज तथा गदाईपुरा ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदिग्ध के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें रखी सफेद बोरी में गांजा भरा हुआ पाया गया। तौल करने पर बैग से 08 किलो 100 ग्राम गांजा निकला जिसकी कीमत लगभग 01 लाख 60 हजार रूपये है, पुलिए ने जब्त कर लिया साथ ही  एक प्लेटिना मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। पकड़े गये तस्करों के विरूद्ध थाना विश्वविद्यालय में  एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये तस्करों से गांजा के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews