Gwalior News : उमा भारती की नाराजगी पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना, पढ़ें पूरी खबर

Gwalior News : उमा भारती की नाराजगी पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना, पढ़ें पूरी खबर

Gwalior News : मध्य प्रदेश में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रायें जारी हैं आज एक साथ दो जन आशीर्वाद यात्रायें शुरू हो रही हैं एक मंडला से और दूसरी श्योपुर से, इस बीच जन आशीर्वाद यात्रा में आमंत्रण नहीं मिलने से उमा भारती की नाराजगी भी सामने आई जिसे लेकर एमपी में सियासत गरमा गई है।

जन आशीर्वाद यात्रा में आमंत्रण नहीं मिलने पर उमा ने कही ये बात 

उमा भारती ने सार्वजनिक रूप से कहा कि मुझे जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण नहीं मिला , उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा – मुझे जन आशीर्वाद यात्रा के प्रारंभ में निमंत्रण नहीं मिला यह सच्चाई है कि ऐसा मैंने कहा है लेकिन निमंत्रण मिलने या ना मिलने से मैं कम ज्यादा नहीं हो जाती । हाँ अब यदि मुझे निमंत्रण दिया गया तो मैं कही नहीं जाऊँगी । ना प्रारंभ में ना 25 सितंबर के समापन समारोह में।

उमा के अपमान पर कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना   

उमा भारती की नाराजगी को कांग्रेस ने लपका और उमा भारती से हमदर्दी दिखाने की कोशिश की , कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला से जब मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि भाजपा की तो ये आदत रही है कि अपने वरिष्ठ नेताओं को अपमानित करती है। मोदी सरकार की बात हो या फिर शिवराज सरकार की, दोनों ही शासनकाल में इन लोगों ने पुराने नेताओं को दरकिनार कर दिया। लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को रिटायर कर दिया। लेकिन भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाया जाता है, जो अपने बुजुर्गों का सम्मान नहीं करता भगवान भी माफ नहीं करते।

कांग्रेस ने दिखाई हमदर्दी, उमा भारती ने सुरजेवाला को दी नसीहत 

सुरजेवाला का बयान सामने आने के बाद उमा भारती ने उन्हें नसीहत देते हुए ट्वीट किया – रणदीप सिंह सुरजेवाला जी, आप मेरे एवं मेरी पार्टी के बीच में मत आइए, अपना घर संभालिए। आज जब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे और मीडिया ने उनसे उमा भारती की नाराजगी के विषय में सवाल किया तो उन्होंने बहुत बड़ी बात कह दी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- उमा जी हमारी पूजनीय

सिंधिया ने कहा उमा भारती जी हो या फिर भाजपा का एक एक वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ  कार्यकर्ता सभी एक परिवार है,  एक ही माला के मोती हैं, हर कार्यकर्ता अपना पूर्ण योगदान दे यही हमारी कामना है, सिंधिया ने कहा कि उमा जी राष्ट्रीय नेता हैं, हमारी सभी की सम्माननीय हैं, पूजनीय हैं, मुझे उनके मार्गदर्शन में सदैव चलने की आस्था रही है, हम सब मिलकर पार्टी हित में काम करेंगे।

सिंधिया ने कांग्रेस पर किया पलटवार 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा जो धिक्कार यात्रा , धोखा यात्रा कहने और अपनी एक यात्रा निकालने एवं गारंटी देने के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस कितनी भी यात्रायें निकाले, कितनी भी गारंटी दें, उनकी मोहब्बत की दुकान में केवल नफरत का सामान है और कुछ नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”861161659″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews