
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर(Gwalior News) के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में स्थित लेगेसी प्लाजा बहुमंजिला इमारत के एक फ़्लैट में गुरुवार सुबह लगने से जलकर एक महिला की मौत हो गई। घटना के समय घर में महिला अकेली थी। आग की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची पलिस (Gwalior Police) ने FSL टीम को बुलाकर जांच पड़ताल शुरू की। शुरूआती जांच में मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है।

गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के भिंड रोड पर रणधीर कॉलोनी के पास बने लेगेसी प्लाजा के एक फ़्लैट से मल्टी के लोगों ने धुंआ उठता देखा। तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन जब पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी फ़्लैट के अंदर पहुंचे तो पलंग पर एक महिला जली हुई अवस्था में मिली, उसकी मौत (Women Death) हो चुकी थी। महिला का नाम अचला गौतम है।
ये भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : ‘स्किन टू स्किन टच’ के बिना भी लागू होगा POCSO Act
जानकारी के अनुसार घटना के समय महिला घर में अकेली थी पति फैक्ट्री गए थे वो जेके टायर्स बामौर में काम करते हैं, बेटी प्रेस्टीज कॉलेज में पढ़ती है वो भी कॉलेज गई थी। आग कैसे लगी मामला संदिग्ध है क्योंकि ना तो सिलेंडर फटा और ना ही अन्य निशान पुलिस को मिले हैं।
ये भी पढ़ें – पेंशनर्स को मिलेगा तोहफा! EPFO CBT की बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला
सीएसपी (IPS) ऋषिकेश मीणा ने बताया कि घटना की जाँच की जा रही है। ये दुर्घटना है आत्महत्या है या हत्या ये विस्तृत जांच के बाद ही पता चल सकेगा। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”647211142″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

