Gwalior News : युवक कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, पुलिसकर्मियों पर प्रदेश पदाधिकारी से अभद्रता का आरोप

युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं के साथ पुलिस का ये व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, हमारा नेता केवल वहां खड़ा था, उसने यदि पूछ लिया कि क्या हो गया तो उसके साथ मारपीट करने गालियाँ देने की पुलिस को क्या जरुरत थी।
Gwalior News

Gwalior News : मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के नेतृत्व में आज युवक कांग्रेस के नेताओं ने आज एसपी को ज्ञापन सौंपा, मितेंद्र सिंह के साथ उनके प्रदेश महासचिव लोकेन्द्र सिंह भी थे जिन्होंने सिरोल थाने के पुलिसकर्मियों पर उनके साथ अभद्रता करने और गालियाँ देने और मारपीट करने के आरोप लगाये, युवक कांग्रेस नेताओं ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर एक्शन लेने और उन्हें थाने से हटाने की मांग की है।

युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने पुलिस पर लगाये अभद्रता करने के आरोप 

मीडिया से बात करते हुए युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव लोकेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि मैं सिरोल थाने के पास ही में रहता हूँ पिछले दिनों वहां कोई झगड़ा हुआ था , थाने पर भीड़ थी तो मैं भी वहां पहुंच गया मैंने पूछा कि क्या हो गया तो वहां मौजूद एसआई राकेश मीणा और अन्य पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी, फिर मुझे खींचकर थाने में ले गए और मारपीट के प्रयास करने लगे मैंने कहा कि इस झगड़े से मेरा कोई लेने देना नहीं है तो फिर गालियाँ देने लगे।

यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने एसपी को ज्ञापन सौंपा, एक्शन लेने की मांग 

युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं के साथ पुलिस का ये व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, हमारा नेता केवल वहां खड़ा था, उसने यदि पूछ लिया कि क्या हो गया तो उसके साथ मारपीट करने गालियाँ देने की पुलिस को क्या जरुरत थी, मितेंद्र ने कहा कि हमें एसपी साहब को ज्ञापन दिया है और मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों को वहां से हटाया जाये। सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने कहा कि एसपी साहब ने ज्ञापन ले लिया है युवक कांग्रेस ने जो आरोप लगाये हैं उनकी जाँच की जाएगी और  उसके बाद जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”992061010″]

[dgv_vimeo_video id=”992061138″]

[dgv_vimeo_video id=”992061290″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews