दिल्ली जा रहा 5 लाख का गांजा ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली जा रहा 5 लाख का गांजा ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। अवैध मादक पदार्थों के  जारी अभियान के तहत ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) को आज सोमवार को एक बड़ी सफलता हाथ आई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों के कब्जे से करीब 24 किलो गांजा पकड़ा है जिसकी कीमत करीब 5 लाख बताई जा रही है।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया एसपी अमित सांघी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना हजीरा क्षेत्र में बिरला नगर रेलवे स्टेशन के पास दो संदिग्ध व्यक्ति ट्रॉली बैग में गांजा भरे हुए हैं।  एसपी के निर्देश पर हजीरा थाना पुलिस,  क्राइम ब्रांच ने आरपीएफ के साथ मिलकर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी तो दो संदिग्ध व्यक्ति ट्रॉली बैग के साथ पटरियां पार कर रहे थे।

ये भी पढ़ें – डबरा : दुकान में लगी भीषण आग धूं-धूं करके सामान चलकर हो गया खाक

पुलिस ने दोनों को रोकने का प्रयास किया तो वो भागने लगे लेकिन पीछा कर पुलिस फ़ोर्स ने युवकों को पकड़ लिया जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो एक युवक के ट्रॉली बैग से गांजे के 5 पैकेट मिले जबकि दूसरे के बैग से 4 पैकेट मिले।  दोनों तस्करों से पुलिस को कुल 24 किलो गांजा मिला जिसकी कीमत 4 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें – इंटर कास्ट लव मैरिज से बौखलाए परिजन, दी जान से मारने धमकी, प्रेमी जोड़ा पहुंचा SP के पास

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो उड़ीसा से गांजा ला रहे थे और दिल्ली लेकर जा रहे थे।  पकडे गए तस्करों में से एक जयपुर का रहने वाला है जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है लेकिन फ़िलहाल दिल्ली में रह रहा है।   पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”688053708″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews