Valentine Day से पहले एक्शन में ग्वालियर पुलिस की निर्भया मोबाइल टीम, पार्क के आसपास खड़े युवाओं से पूछी वजह तो उड़ गई चेहरे की रंगत, दी हिदायत

Gwalior News

Valentine Day Gwalior Nirbhaya Mobile : वैलेंटाइन वीक में असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रख रही  ग्वालियर पुलिस की निर्भया मोबाइल टीम वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले बहुत एक्टिव हो गई है, टीम के महिला अधिकारी सूरज ढलने के बाद सड़क पर उतारी और शहर के प्रमुख पार्क में पहुंचकर वहां मौजूद युवाओं से उनके वहां खड़े होने की वजह पूछी, पुलिस के सवालों के सामने कई युवाओं के चेहरे की रंगत उड़ गई, फिर पुलिस ने इन्हें समझाइश और हिदायत देकर सीधे घर जाने के निर्देश दिए।

सूबेदार सोनम पाराशर एवं उप निरीक्षक कीर्ति उपाध्याय के नेतृत्व में निर्भया मोबाइल टीम फूलबाग एवं इटालियन गार्डन के आसपास पहुंची उसे यहाँ बहुत लड़के खड़े दिखाई दिए, पुलिस को सूचना ये भी मिली थी कि यहाँ खड़े लड़के अति जाती लड़कियों पर कमेंट पास करते है उनके साथ छेड़खानी करते हैं।

पेरेंट्स से बात कराने के लिए कहा तो उड़ गई चेहरे की रंगत 

पुलिस की टीम को फूलबाग पार्क में बहुत से लड़के मिले, किसी के कंधे पर बैग था तो कोई ऐसे ही था, पुलिस ने जब पार्क में बैठने का कारण पूछा तो कोई बोला हम तो घूमने आये हैं , कोई बोला कोचिंग से आये हैं , किसी ने कहा आज पहली बार आये हैं, किसी ने कहा कि हम तो गाँव में रहते है यहाँ घूमने आये हैं लेकिन जैसे ही पुलिस के पेरेंट्स से बात कराने के लिए कहा तो चेहरे की रंगत उड़ गई।

पुलिस से लगाई फटकार, दी समझाइश, भेज दिया घर 

महिला पुलिस अधिकारियों ने उन्हें फटकार लगाई फिर समझाइश भी दी, पुलिस ने उनके नाम, मोबाइल नम्बर, पते सब नोट किये और उन्हें भविष्य में ऐसा नहीं करने की सख्त हिदायत देकर सीधे घर जाने के लिए कहा, निर्भया मोबाइल टीम ने ऐसे करोब 50 किशोरों और युवकों से बात की और उन्हें बेवजह सड़क पर या फिर पार्क में नहीं घूमने की समझाइश देकर घर भेजा।

महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए निर्भया मोबाइल है एक्टिव 

आपको बता दें कि महिला सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए ग्वालियर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा शहर के भीड़-भाड़ के इलाकों, स्कूल, कॉलेज अथवा अन्य शिक्षण संस्थानों एवं पार्कों के आसपास महिला पुलिस अधिकारियों को भेजकर असामाजिक तत्वों की धरपकड़ की जा रही है। कल वैलेंटाइन डे भी इसलिए किसी महिला या बालिका के साथ कोई अप्रिय घटना न हो इसे लेकर भी पुलिस सतर्क है।

[dgv_vimeo_video id=”912625107″]

[dgv_vimeo_video id=”912625291″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews