राखी से पहले ग्वालियर पुलिस की बड़ी सफलता, खोज निकाले चोरी गए 22 लाख रुपये कीमत के मोबाइल, एसपी ने कहा- लोगों के चेहरे पर लौटी खुशियां

राखी से पहले ग्वालियर पुलिस की बड़ी सफलता, खोज निकाले चोरी गए 22 लाख रुपये कीमत के मोबाइल, एसपी ने कहा- लोगों के चेहरे पर लौटी खुशियां

Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने उन लोगों को राखी से पहले एक शानदार उपहार दिया है, ग्वालियर पुलिस की सायबर सेल ने पिछले दो माह में 22 लाख 18 हजार रुपये कीमत के 111 मोबाइल फोन खोज निकाले हैं, ये मोबाइल या तो चोरी हुए थे या फिर गुम हो गए थे जिनकी शिकायत पुलिस में की गई थी, मोबाइल मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर आई ख़ुशी देखते ही बनती थी।

मोबाइल फोन आज खासकर युवाओं के लिए अपनी जान से भी ज्यादा कीमती होता है, हकीकत भी यही है कि आज जब हाथ में मोबाइल नहीं होता तो ऐसा लगता है कि कुछ अधूरा है कुछ छूट गया है, दर असल इसकी वजह ही इसकी उपयोगिता, ये बात अलग है कि कुछ लोगों को मोबाइल की आदत भी पड़ गई है। और जब ये पास नहीं होता तो बेचैनी बढ़ जाती है।

ग्वालियर पुलिस ने खोजे चोरी गए  111 मोबाइल 

ग्वालियर जिले की पुलिस के पास रोज मोबाइल खो जाने, गिर जाने या फिर चोरी हो जाने के आवेदन पहुँचते हैं , एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर सायबर सेल में एक स्पेशल टीम एस मोबाइल का पता लगाने के लिए काम करती है और इसी टीम ने पिछले दो साल से गायब हुए 111 मोबाइल को पिछले दो महीने में खोज निकाला और लोगों को लौटा दिया।

राखी से पहले अपना मोबाइल देखकर खिले लोगों के चेहरे  

एसपी ऑफिस में एक सादे समारोह में इन मोबाइल को उनके असली मालिक तक पुलिस ने लौटाया, एसपी ने खुद अपने  हाथों से लोगों को मोबाइल दिए, एसपी राजेश सिंह चंदेल ने आज मीडिया को बताया कि सायबर सेल की टीम ने माह जुलाई-अगस्त 2023 में लगभग 22 लाख 18 हजार रुपये कीमत के 111 मोबाइल बरामद किये हैं , ये मोबाइल एप्पल, ओपो, वनप्लस, सेमसंग, वीवो, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई आदि बड़ी कंपनियों के है। लोगों को जब राखी से पहले उनके मोबाइल मिले तो उनके चेहरे पर ख़ुशी देखते ही बनती थी।

ग्वालियर पुलिस ने एमपी के अलावा दिल्ली, बिहार यूपी , राजस्थान से बरामद किये  

एसपी ने बताया कि ये सभी मोबाइल ग्वालियर, गुना, भिण्ड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, भोपाल, इटावा, झॉसी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान आदि स्थानों सेे ट्रेस किया जाकर बरामद किये गये थे। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

[dgv_vimeo_video id=”858609536″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews